अध्यात्म

कंगाल होने से बचना है तो पर्स से तुरंत निकाल दें ये 5 चीजें, नाराज हो जाती है मां लक्ष्मी

पैसा एक ऐसी चीज है जिसकी चाह सभी को होती है। यही वजह है कि हर कोई रात दिन इसे कमाने के लिए मेहनत करता है। लेकिन कई बार मेहनत और कोशिशों के बावजूद पैसा नहीं आता है। यदि आता भी है तो टिक नहीं पाता है। इसकी कई सारी वजहें हो सकती है। जैसे आमदनी से अधिक खर्चा, बजट प्लान कर के नहीं चलना, या फिर वास्तु से जुड़ी गलतियाँ।

यदि आप वास्तु से जुड़ी कोई गलती करते हैं तो धन की देवी मां लक्ष्मी आप से नाराज हो जाती हैं। फिर आपके पास पैसों की कमी होने लगती है। ऐसे में आज हम आपको पर्स से जुड़े वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं। यदि आप पर्स में कुछ खास चीजों को रखते हैं तो पैसों की बरकत नहीं रहती है।

पर्स में भूलकर भी न रखें ये चीजें

lakshmi

1. भगवान की फोटो: बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे पर्स में भगवान की फोटो रखते हैं। लेकिन इससे फायदा की जगह नुकसान होता है। ये चीज आपको कर्ज के बोझ तले दबाती जाती है। पर्स में भगवान की फोटो नहीं रखना चाहिए।

दरअसल पर्स में रखी फोटो की न तो पूजा होती है और न ही साफ सफाई होती है। वहीं पर्स में कई लोगों के हाथों से गुजरें गंदे नोट और अन्य समान भी होता है। जबकि भगवान के आसपास का एरिया स्वच्छ होना चाहिए।

2. पुराने बिल या रसीद:  कुछ लोग पर्स में पुराने बिल-रसीद भी रखते हैं। ये चीज भी गलत है। इन्हें रखने से धन की हानि होती है। इससे आपके खर्चे रुकने का नाम नहीं लेते हैं। यह चीज आपकी बरकत भी कम करती है। इसलिए ऐसी चीजें पर्स में रखने की भूल न करें।

3. मृत रिश्तेदार की फोटो: बहुत से लोग अपने मरे हुए परिजनों की तस्वीर भी पर्स में रखते हैं। उनका इनसे भावुक लगाव होता है। लेकिन ऐसी तस्वीरों को पर्स में रखने से मां लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं। आपके परिजनों की आत्मा स्वर्ग में है। उन्हें हमेशा पास रखने से उनका ध्यान भटकता है और वे नाराज होती हैं।

4. नुकीली या धारदार चीज: पर्स में कोई भी नुकीली या धारदार चीज नहीं रखनी चाहिए। ऐसी चीजें नेगेटिविटी लाती हैं। और जहां नकारात्मक ऊर्जा रहती है वहां मां लक्ष्मी कभी नहीं आती है। इसलिए पर्स में चाबी, पीन, चाकू या कोई भी नुकीली चीज रखने से बचें।

5. फटा हुआ पर्स: कुछ लोग पर्स के फट जाने पर भी उसका इस्तेमाल करते रहते हैं। फटा पर्स रखना शुभ नहीं माना जाता है। ये दरिद्रता की निशानी होती है। इससे मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती है।

Back to top button