दिलचस्प

Husband से कम अमीर नहीं हैं इन अरबपतियों की खूबसूरत बीवियां, परोपकार में भी रहती हैं बहुत आगे

भारत देश में कई अरबपति रहते हैं। इन धनपतियों ने अपने दम पर सफलता का वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसकी वजह से इनके पास दौलत, शोहरत सबकुछ है। वैसे इनको तो सब जानते हैं लेकिन इनकी सफलता के पीछे जिन महिलाओं का हाथ है, उनके बारे में आपको कम ही पता होगा।

हम आपको आज देश के अरबपतियों की बीवियों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये देखने में जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही बुद्धिमान भी हैं। वैसे कम ही लोग जानते होंगे कि इन अरबपतियों की पत्नियां सुंदर होने के साथ ही समाज के भले के लिए भी काम करती हैं। चलिए हम आपको इनके बारे में बताते हैं और इनकी कुल संपत्ति की जानकारी देते हैं।

नीता अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर इंसान हैं। उनकी पत्नी का नाम नीता अंबानी है। नीता अंबानी 57 साल की हैं लेकिन बेहद खूबसूरत होने के साथ ही वो परोपकार में भी आगे हैं। नीता रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं और गरीबों और जरूरतमंद लोगों की इस फाउंडेशन के जरिए मदद करती हैं। नीता की कुल संपत्ति 21000 करोड़ रुपये है।

टीना अंबानी

अनिल अंबानी भी देश के अरबपतियों की लिस्ट में आते हैं। वो रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन हैं। उनकी पत्नी का नाम टीना अंबानी है जो पहले सफल हीरोइन भी रह चुकी हैं। टीना भी परोपकार में बहुत आगे हैं। वो धीरूबाई कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल चलाती हैं। इसके साथ ही वो हारमनी फॉर सिल्वर फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं। इसके जरिए वो लोगों की मदद करती हैं। टीना की कुल संपत्ति 2331 करोड़ रुपये बताई जाती है।

किरन नाडर

किरन नाडर की बात करें तो वो एचसीएल कंपनी के मालिक शिव नाडर की पत्नी हैं। किरन शिव नाडर फाउंडेशन की ट्रस्टी हैं और परोपकार के काम में बहुत आगे रहती हैं। 70 साल की किरन की कुल संपत्ति 25,100 करोड़ रुपये है और वो अरबपति की पत्नियों में काफी अमीर हैं।

सुधा मूर्ति

इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति की पत्नी का नाम सुधा मूर्ति है। उन्होंने कम्प्यूटर साइंस में अपना करियर शुरू किया था और आज इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं। साथ ही वो गेट्स फाउंडेशन की सदस्य भी हैं। ये भी लोगों की मदद करती हैं। इनकी कुल संपत्ति की बात करें तो इनके पास 2480 करोड़ रुपये है।

मोनिका बर्मन

डाबर कंपनी को तो आप जानते ही होगे। इस कंपनी के मालिक विवेक बर्मन हैं और उनकी पत्नी का नाम मोनिका बर्मन है। मोनिका की कुल संपत्ति 2260 करोड़ रुपये है।

यासमीन प्रेमजी

विप्रो ग्रुप के मालिक अजीम प्रेमजी की पत्नी का नाम यासमीन प्रेमजी है। यासमीन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जरिए परोपकार के काम करती हैं। इनकी कुल संपत्ति 1,14,400 करोड़ रुपये है।

नताशा पूनावाला

नताशा पूनावाला की शादी अरबपति अदार पूनावाला से हुई है। अदार सीरम इंस्टीट्यूट कंपनी के मालिक हैं और दोनों का विवाह साल 2006 में हुआ था। नताशा की कुल संपत्ति 660 करोड़ रुपये है।

Back to top button