दिलचस्प

पति को लड़कियों का सपना देखना पड़ा भारी, भड़की बीवी ने सुनाई खूब खरी-खोटी, देखें Funny Video

पति और पत्नी का रिश्ता प्यार और भरोसे की दीवार पर टीका होता है। जब इस रिश्ते में आपस में प्यार होता है तो थोड़ी बहुत जलन भी पैदा हो जाती है। खासकर तब जब आपका पार्टनर किसी और के करीब जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बीवी से मिलाने जा रहे हैं जो अपने पति से इसलिए नाराज हो गई, क्योंकि उसने अपने सपने में लड़कियों को देख लिया।

पति ने देखा लड़कियों का सपना

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पत्नी का गुस्सा बड़ा वायरल हो रहा है। पति अपनी पत्नी को अपने सपने के बारे में बता देता है। वह कहता है कि उसने एक ऐसा सपना देखा जिसमें वह बहुत सी लड़कियों से घिरा हुआ था। लेकिन उसका ये सपना सुन बीवी भड़क जाती है। इसके बाद वह पति को ऐसी ऐसी बातें सुनाती है जिसे देख हंसी रुकने का नाम नहीं लेती है।

भड़की पत्नी बोली- मुझे रोटी बनाने के लिए रखा है

वीडियो की शुरुआत किचन से होती है। यहां पत्नी रोटी बना रही होती है तभी पति आकर अपने लड़कियों के सपनों की बात छेड़ देता है। लड़कियों को सपने में देखने वाली बात से बीवी बड़ी नाराज हो जाती है। बीवी को ये बात रास नहीं आती कि उसका पति सपने में ढेर सारी लड़कियों से घिरा हुआ था। हालांकि पति बीवी को मनाने के लिए ये भी कहता है कि तुम आखिरी में आई थी।

इस पर बीवी फिर भड़क जाती है। कहती है कि “अंत में आने से क्या होता है। मजे तो आप ने ले लिए। लड़कियों के बीच घिरे होने के। मुझे बस घर में रोटियां बनाने के लिए छोड़ दिया।” इसके बाद बीवी पलटवार कर कहती है “अब मैं भी लड़कों के सपने देखूंगी। और आपको अंत में भी नहीं आने दूंगी।”

लोग बोले- सारे पति एक जैसे होते हैं

बीवी की यह क्यूट नाराजगी लोगों को बड़ी पसंद आ रही है। लोग इस पर दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा “अरे यार ये कितनी क्यूट है।” वहीं दूसरे ने लिखा “लो कर लो बात। अब पति को अपना सपना सुनाना ही महंगा पड़ गया।” फिर एक यूजर कहने लगा “सारे पति एक जैसे होते हैं। दिनभर लड़कियों के बारे में सोचते हैं। फिर रात में वह सपने में आएगी ही ना।”

देखें वीडियो

वैसे आपका तो पता नहीं, लेकिन यदि हमारी इतनी क्यूट बीवी हो तो हम रियल लाइफ में क्या सपने में भी किसी लड़की को न देखें।

Back to top button