अध्यात्म

होलिका दहन के दिन कर लें ये 5 काम, खुशियों से भर जाएगा घर, पूरी होगी हर मनोकामना

हमारे देश त्योहारों का देश कहा जाता है। भारत में कई त्योहार होते हैं लेकिन प्रमुख त्योहारों की बात करें तो होली को बड़ा त्योहार माना जाता है। खासकर बच्चों को होली के दिन का बहुत इंतजार होता है। इस दिन रंग खेलने के लिए बच्चे उतावले रहते हैं। होली का त्योहार फिर से आने वाला है।

मार्च में होली मनाई जाएगी। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। होली से एक दिन पहले होलिका जलाई जाती है। ऐसे में जगह-जगह होलिका दहन के इंतजाम हो रहे हैं। वैसे क्या आपको पता है कि होली से एक दिन पहले यानि होलिका दहन को अगर आपने ये 5 काम कर लिए तो आपका घर खुशियों से भर जाएगा। आपकी सारी मनोकामना पूरी हो जाएगी। आइए जानें वो 5 उपाय क्या हैं।

उपाय नंबर 1

होली से एक दिन पहले यानि होलिका दहन के दिन आपको ये उपाय करना है। खासकर उन युवाओं के लिए जो नौकरी पाना चाहते हैं या अपनी नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे लोगों को होलिका दहन के दौरान पूजा में नारियल की आहुति देनी होगी। इसके बाद सात बार होलिका की परिक्रमा करनी होगी। इससे मनचाही नौकरी लगने के योग बन जाते हैं।

उपाय नंबर 2

हर इंसान घर में सुख और शांति चाहता है। अगर आप भी अपने घर में सुख और शांति चाहते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में आपको होलिका दहन की पूजा के प्रसाद में मिठाई और मेवा को शामिल करना होगा। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी।

उपाय नंबर 3

अगर आप भी चाहते हैं कि आपका हर मनोकामना पूरी हो तो इसके लिए आपको होलिका दहन के दिन बस छोटा सा उपाय करना है। ऐसा करने से आपकी मन चाही कामना पूर्ण हो जाएगी। आपको बस इस करना है कि होलिका दहन की पूजा में अग्नि में पान के पत्ते को सुपारी में रखकर नारियल के साथ अर्पित करना होगा। इससे आपको जरूर फल मिलेगा।

उपाय नंबर 4

हम लोगों में से कइयों को भय होता है। वो किस कारण है ये तो पता नहीं होता लेकिन अक्सर बुरे ख्याल आया करते हैं। ऐसे में आपको एक छोटा सा उपाय करना होता है। ये उपाय भी होलिका दहन के दिन ही करना है। आपको सूखा नारियल, तिल और सरसों लेकर सात बार अपने सिर से वार लेना होता है। इसके बाद उसे अग्नि में डाल दें।

उपाय नंबर 5

अगर आप घर मेंं खुशियां चाहते हैं और आपका बुरा समय चल रहा है तो आपको होलिका दहन के दिन ये खास उपाय करना होगा। आपको होलिका की राख को घर लाना होगा। इसके बाद उसमें राई और साबुत नमक डालना होगा। इनको घर के सबसे शुद्ध स्थान में रखना होगा। ऐसा करने से आपके घर की नकारात्मकता दूर हो जाएगी।

Back to top button