समाचार

शादीशुदा महिला को बार-बार फोन करता था लड़का, एक दिन विवाहिता ने रात को घर बुलाया और…

ग्रेटर नोएडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को शादीशुदा महिला को परेशान करना इतना भारी पड़ गया जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। खुद उस युवक ने भी नहीं सोचा होगा कि उसके साथ ऐसा भी हो सकता है। विवाहिता ने फोन और मैसेज करने वाले लड़के को एक दिन घर पर बुला लिया। उसके बाद जो हुआ वो जानकर ही आप दहल जाएंगे।

2019 में हुई थी शादी

ग्रेटर नोएडा से आये इस मामले ने सबको चौंका दिया है। पुलिस भी इस मामले की जांच कर दंग रह गई है। यहां रहने वाली एक महिला मोनिका की शादी साल 2019 में हो गई थी। वो ससुराल में अपनी पति के साथ रह रही थी लेकिन कुछ दिनों बाद वो परेशान हो गई। उसकी परेशानी का कारण एक युवक रॉबिन था।

वो युवक महिला को रात बेरात फोन करता था, उसको मैसेज किया करता था। दरअसल वो महिला का पुराना बॉयफ्रेंड था और उसको अपनी जिंदगी से जाने नहीं देना चाहता था।  महिला उसको कई बार समझा भी चुकी थी कि वो उसको फोन और मैसेज न किया करे। इसके बाद भी वो युवक मान नहीं रहा था और विवाहिता को परेशान करता था।

विवाहिता ने उठा लिया ये कदम

लगातार समझाने के बाद भी जब युवक पर कोई असर नहीं हुआ तो विवाहिता ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया जिसको जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। विवाहिता ने उससे पीछा छुड़ाने के लिए साजिश रची। उसने ये बात अपने पति और भाई समेत मां को बताई। बड़ी बात ये है कि इस साजिश में उसका पति, भाई और मां भी शामिल हो गए।

रॉबिन लगातार मोनिका से मिलने की जिद करता था। इसी का फायदा उठाकर मोनिका ने एक रात उसको अपने घर पर बुलाया। रॉबिन भी मोनिका के बुलाने पर उसके घर पहुंच गया। इसके बाद सबने मिलकर पहले उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि कोई आवाज न हो सके। फिर केबिल से उसका गला घोंटकर मार डाला।

ऐसे खुला मामला

रॉबिन सूरजपुर का रहने वाला था। वो 27 फरवरी से गायब चल रहा था। इसी वजह से उसके घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि उसके मोनिका नाम की लड़की से अवैध संबंध थे। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और मोनिका से पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया।

मोनिका ने शुरू में तो पुलिस को घुमाने की कोशिश की लेकिन दबाव पड़ते ही सारा राज उगल दिया। उसने बताया कि कैसे उसने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और सबको जेल भेज दिया है।

Back to top button