बॉलीवुड

ऋतिक रोशन की फिर बजेगी शहनाई, इंडिया की सबसे खूबसूरत डॉक्टर बनेगी उनकी दुल्हन!

बॉलीवुड के टॉप एक्टरों की जब भी बात होती है, ऋतिक रोशन का नाम जरूर सामने आता है। वो फिल्मी दुनिया के सुपर स्टार हैं और उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। कई सुपरहिट फिल्म दे चुके ऋतिक फिलहाल तो अकेले रह रहे हैं लेकिन उनका नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ जाता है।

अब एक नई अभिनेत्री सामने आई है। उसने खुलेआम ऋतिक को प्रपोज कर दिया है बल्कि उनकी दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं। ये अभिनेत्री पूर्व मिस इंडिया रह चुकी है और एक एंटरव्यू में उसने अपने दिल की बात कह दी है। चलिए जानें कौन है वो अभिनेत्री जो उनसे शादी करने को तैयार है।

ये है वो लड़की

हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं, उनका नाम गायत्री भारद्वाज है। गायत्री जब बहुत छोटी थीं, तभी उन्होंने मिस इंडिया बनने का ख्वाब देखा था। इस ख्वाब को उन्होंने साल 2018 में पूरा भी कर लिया। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर भारत की सबसे खूबसूरत लड़की बनने का सपना भी पूरा कर लिया था।

कर चुकी हैं डॉक्टरी की पढ़ाई

गायत्री ने अब ब़ॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने का प्लान बना लिया है। वो जल्द ही एक फिल्म में नजर भी आने वाली हैं। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गायत्री डॉक्टरी की पढ़ाई भी कर चुकी हैं। उन्होंने डेंटल सर्जरी की पढ़ाई की है। उनके पिता एक पायलट हैं तो मां सायकॉलजिस्ट हैं। वो 2020 में वेब शो ढिंढोरा में भी दिख चुकी है।

इंटरव्यू में जताई शादी की इच्छा

गायत्री ने ई टाइम्स को इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने कई रैपिड फायर सवालों का जवाब दिया। इनमें से ही एक था कि वो किसको डेट करना चाहती हैं और किससे शादी करने का सपना है। इस पर उन्होंने कहा कि वो सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट करना चाहती हैं जबकि शादी वो ऋतिक रोशन से करना चाहती हैं।

गायत्री ने कहा कि ऋतिक बचपन से ही उनके क्रश रहे हैं। वो उनके साथ घर बसाने के लिए तैयार हैं अगर ऋतिक दोबारा शादी करना चाहते हैं। पूर्व मिस इंडिया ने कहा कि सिद्धांत इस समय सिंगल हैं या नहीं, ये उनको नहीं पता है, लेकिन वो ऋतिक को नहीं छोड़ सकती हैं। वो उनकी दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं अगर ऋतिक दोबारा सेटल होना चाहते हैं।

 

सुजैन खान से हो गया था तलाक

hrithik roshan and sussanne

आपको बता दें कि ऋतिक और सुजैन ने शादी की थी। कई सालों बाद दोनों का तलाक हो गया। वैसे ऋतिक का कई दूसरी एक्ट्रेसेस के साथ भी नाम जुड़ चुका है। कंगना रनौत ने तो उनको प्यार में धोखा देने वाला तक बता दिया था। वहीं फिलहाल सबा आजाद के साथ वो कई बार नजर आ चुके हैं। ऐसे में दोनों के अफेयर की खबरें भी आम हो चुकी हैं।

Back to top button