समाचार

जब Shane की जगह ‘Shame’ बने थे वॉर्न: एक्ट्रेस, नर्स, पोर्नस्टार, बुकी…हैरतअंगेज है हर कहानी

ऑस्ट्रेलिया ही नहीं पूरी दुनिया के दिग्गज स्पिनरों में से एक शेन वार्न का 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। शेन वॉर्न क्रिकेट के मैदान में तो बहुत महान थे, लेकिन मैदान से बाहर आते ही उनकी जिंदगी विवादों से घिर जाती थी।

उनका व्यक्तिगत जीवन काफी रसिया किस्म का था। अपने निजी जीवन के वजह से वो अक्सर अखबारों की सुर्खियों में रहते थे। आज आपको उनके जीवन से जुड़े कुछ अहम विवादों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानकर एकबार आप हैरत में पड़ जाएंगे।

जब बुकी के चक्कर में पड़े वॉर्न

1992 में ऑस्ट्रेलिया के लिये अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले शेन वॉर्न 1994 में श्रीलंका दौरे पर पहुंचे थे, जहां पर उनके एक भारतीय बुकी (सट्टेबाज) के साथ खेल की परिस्थितियों के बारे में जानकारी देने का मामला सामने आया था।

इस घटना के दौरान सिर्फ शेन वॉर्न ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज मार्क वॉ पर भी आरोप लगे थे। दोनों खिलाड़ी भारतीय बुकी के साथ पिच और मौसम की जानकारी साझा कर रहे थे और मैच को फिक्स करने पर चर्चा चल रही थी

ड्रग्स लेने का आरोप

साल 2003 के आईसीसी विश्वकप के दौरान जब शेन वॉर्न नशीली ड्रग्स का सेवन करने के चलते विवाद में फंसे। वह विश्वकप के दौरान किये गये डोपिंग टेस्ट में बैन पदार्थ का सेवन करने में पॉजिटिव पाये गये थे, जिसके बाद उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने जुकाम से उबरने के लिये एक टैबलेट ली थी, जिसमें वो पदार्थ शामिल था। हालांकि उन पर इसको लेकर एक साल बैन लगा जिसमें वो मैदान पर खेलने के बजाय कॉमेंट्री करते नजर आये।

स्मोकिंग से जुड़ा विवाद

शेन वॉर्न निकोरेटे कंपनी के साथ करार में थे, जो कि निकोटिन का विकल्प प्रदान करने वाली थेरेपी से संबंधित सामान बेचती थी। इस करार के तहत शेन वॉर्न को सिगरेट और निकोटिन से संबंधित किसी भी सामान के सेवन से कुछ समय तक दूर रहना था और यह

उनके करार का ही हिस्सा था, लेकिन साल 2008 में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर पहुंची थी तो वहां पर उनकी स्मोकिंग करते हुए कुछ तस्वीरें सामने आयी। बाद में पता चला कि कुछ लड़कों ने उनकी यह तस्वीर क्लिक की थी लेकिन इसके चलते वॉर्न को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

नर्स से की गंदी बात

साल 2000 में एक रिपोर्ट सामने आयी थी, जिसमें शेन वॉर्न के एक ब्रिटिश महिला के साथ गंदी बातें करने का मामला सामने आया था। इस रिपोर्ट में ब्रिटिश महिला ने आरोप लगाया था कि शेन वॉर्न उन्हें लगातार मैसेज कर रहे थे। जब यह मामला सामने आया था तब शेन वॉर्न की शादी हो चुकी थी और उस वक्त उनके 2 बच्चे भी थे।

आगे चलकर शेन वॉर्न ने खुद इस बात को माना था कि उन्होंने उस महिला के साथ फोन पर गंदी बातें की थी। इस पूरे विवाद के सामने आने के बाद शेन वॉर्न को ऑस्ट्रेलियाई टीम की उपकप्तानी से हाथ धोना पड़ा था।

खूबसूरत महिला को देखते ही दिया ये ऑफऱ

शेन वॉर्न मैदान पर भले ही अपना संयम बनाने में कामयाब रहते हों लेकिन मैदान के बाहर जब भी वो किसी खूबसूरत महिला को देखते थे उनके लिये खुद पर कंट्रोल कर पाना काफी मुश्किल हो जाता था। इस बात का खुलासा उनके कई मामलों से सामने आया था।

ब्रिटिश नर्स के साथ गंदी बात करने के अलावा उन्होंने एक और ब्रिटिश महिला लौरा सेयर्स से भी कथित रूप से गंदी बात की और उन्होंने उसे फोरसम (एक साथ 4 लोगों के साथ सेक्स) के लिये मनाने की कोशिश की, जिसमें इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन भी शामिल थे। उन्होंने यह सब तब किया जब वो शादीशुदा थे और 2 बच्चों के पिता भी थे

तंग आकर पत्नी ने दिया तलाक

शादी के दौरान और बाद में रहे कई प्रेम संबंध शेन वॉर्न के महिलाओं के प्रति रवैये को देखते हुए उनकी पत्नी का संयम 2007 में टूट गया और रिपोर्ट सामने आयी कि दोनों एक दूसरे से अलग हो गये हैं।

हालांकि बाद में दोनों फिर से एक दूसरे के साथ हो गये लेकिन उनका स्वाभाव अब भी नहीं बदला था, जिसका पता वॉर्न की पत्नी को तब लगा जब इस क्रिकेटर ने किसी और महिला के लिये लिखा एक उत्तेजक मैसेज गलती से अपनी पत्नी को भेज दिया था। इसके बाद उनकी शादी टूट गई और तलाक हो गया।

ब्रिटिश एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप

इसके बाद वो ब्रिटिश अभिनेत्री लिज हर्ली के साथ रिलेशनशिप में आये और शादी भी करने वाले थे। बाद में हर्ली ने सगाई तोड़ दी क्योंकि उन्हें वॉर्न के एक पोर्न स्टार के साथ अवैध संबंधों की खबरों का पता चला।

पोर्न स्टार के साथ रिलेशनशिप

ब्रिटिश अभिनेत्री लिज हर्ली के साथ सगाई टूटने के बाद शेन वॉर्न पोर्न स्टार वैलरी फॉक्स के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन साल 2017 में उस वक्त खलबली मच गई जब इस पोर्नस्टार ने वॉर्न पर मारपीट का आरोप लगाया। सितंबर 2017 में खबर सामने आयी कि शेन वॉर्न ने लंदर के मेफेयर नाइट क्लब में पोर्न स्टार वैलरी फॉक्स के साथ हाथापायी की है। जिसको लेकर वो लंबे समय तक कानूनी विवाद में भी फंसे रहे।

Back to top button