राशिफल

Rashifal 7 March: आज इन 8 राशि वालों पर प्रसन्न हो रहें हैं भोलेनाथ, लाभ के अवसर आएंगे हाथ

हम आपको सोमवार 7 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 7 March 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने विपरीत लिंगी मित्रों से मेल मुलाकात से खुशी मिलेगी। लव या लाइफ पार्टनर की तरफ से तनाव बढ़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने और रूठे हुए लोगों को मनाने का समय है। करियर से जुड़े कुछ नए काम हो सकते हैं। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। महत्वतपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण करना लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी किस्मत खुलने वाली है, बहुत बड़ा धन लाभ होगा। आपके विनम्र स्वभाव से आपकी लोकप्रियता तथा साख में भी वृद्धि होगी। कारोबार सम्बन्धी कोई योजना यदि आपके मन में चल रही है तो इसे आज पूरा किया जा सकता है। विदेश स्थित स्नेहीजनों या मित्रों का समाचार मिल सकता है। आप वित्तीन अनुशासन लागू कर सकते हैं। साथ ही पुश्तैनी संपत्ति से आपको अधिक आय होगी। आर्थिक मामले में न कोई अप्रत्याशित लाभ होने वाला है।

Shiv-ji

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। युवा वर्ग पारिवारिक बिजनेस में रुचि लेंगे। स्वस्थ रहने के लिए खेल कूद को दिनचर्या में शामिल करें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आप खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर रहे होंगे। इस ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें। आज कोई नया व्यापार या नया काम शुरू कर सकते हैं। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

व्यापारियों को कारोबार में धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। भविष्य की चिंता वर्तमान समय को खराब कर सकती है। ऑफिस में प्रैक्टिकल रहते हुए कार्य में कोई भी लापरवाही न करें। टीम को लीड करने वाले सहकर्मियों से तीखे स्वर में बात करने से बचें। मित्रों तथा सगे-संबंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि होगी। जीवनयापन के लिए मधुरता और सहजता का वातावरण मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज बिजनेस और नौकरी में कुछ अच्छा होने के इशारे मिल सकते हैं। क्रोध में आकर कदम उठाने से पहले विचार अवश्य कर लें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी खास मामले को लेकर परिवार में बातचीत हो सकती है। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। कर्मक्षेत्र में बड़ी योजनाओं को लागू करने से पहले उसकी रूपरेखा बना कर ही कार्य करें इससे आपकी मेहनत और समय दोनों ही बचेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

माता-पिता का सहयोग मिलेगा। अतिरिक्त प्रयासों में लगाने के बाद ही आपको अपनी दिनचर्या की गतिविधियों में सफलता मिलेगी। गैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। पठन-पाठन में रूचि रहेगी। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर भी घबराए और चिंतित रहेंगे। कारोबारी लोगों को ठोस लाभ होने की संभावना है। छात्रों के लिए यह एक उत्कृष्ट दिन होगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज क‍िसी बात को लेकर मानसिक तनाव अधिक रहेगा। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको संतान की तरफ से च‍िंता हो सकती है। इसके अलावा कफ-पित्त रोगों से शारीरिक कष्ट होने की संभावना बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सामान्य स्थिति रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित और अचानक वृद्धि होगी। धन की आमद की संभावना अधिक रहेगी। कार्यस्थल पर आपको कुछ लाभकारी जानकारी मिलने की संभावना है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आपको दोस्तों और रिश्तेदार से अच्छा सहयोग मिलेगा। आपकी मेहनत आपको आपके काम में अच्छा रिटर्न देगी। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर सुस्त हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। समय का सदुपयोग करें। आज मित्रों व रिश्तेदारों से चर्चा सफल रहेगी। संबंध मजबूत होंगे। संतान से जुड़ी समस्याओं से संबंधित उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। अपनी योजनाओं पर ध्यान दें। किसी को लेकर ज्यादा उम्मीद पालना सही नहीं होगा उससे कोई मदद मिलने की संभावना नहीं है। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई नया कार्य मिलने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपके व्यवहार में अचानक आए परिवर्तन से आपके करीबियों को ठेस पहुंच सकती है। किसी से कहा-सुनी होने के भी योग हैं। यदि आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक जाता है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

परिवार आपका पूर्ण सहयोग करेगा तथा परिवार में सदस्यों के मध्य स्नेही वातावरण बना रहेगा। कुछ कार्य ऐसे भी आएंगे जो विलंब से पूर्ण होंगे। धैर्य बनाए रखें अन्याथा कार्य उलझ सकते हैं। प्रोफेशन को लेकर तनाव रह सकता है। बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें। आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपको अपनी सोच बदलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। प्रेमियों के बीच वैचारिक मतभेद आ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

लव लाइफ में रोमांस धीमे-धीमे बढ़ेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। किसी दोस्त की पुरानी समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आप अपना व्यवहार ठीक रखें। उग्र होकर बात करने से बचें, नहीं तो आप पर बड़ी मुसीबत आ सकती है। आपका मन संतान संबंधी दायित्वों के प्रति चिंतित होगा, भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं।

आपने Rashifal 7 March का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 7 March का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 7 March 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button