बॉलीवुड

मां ट्विंकल खन्ना के साथ इस हाल में दिखे आरव, लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक, किए ऐसे कमेंट्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘खिलाड़ी’ कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का बेटे आरव यूं तो लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते लेकिन जब भी वह अपने माता-पिता के साथ स्पॉट होते हैं तो उनके चर्चे होने लगते हैं। अब हाल ही में आरव अपनी मां ट्विंकल खन्ना के साथ दिखाई दिए। इस दौरान कई लोगों को आरव का नया अंदाज काफी पसंद आया, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। आइए जानते हैं आरव ट्रोलर्स के निशाने पर क्यों आ गए हैं?

सबसे पहले तो हम आपको ये बताना चाहेंगे कि, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी 17 जनवरी साल 2001 को हुई थी। इसके बाद साल 2002 में इनके घर बेटे आरव का जन्म हुआ और साल 2012 में बेटी नितारा का जन्म हुआ। दोनों ही बच्चे पढाई लिखाई में बहुत होशियार है। इन दिनों आरव का नाम चर्चा में है।

akshay kumar

दरअसल, 4 मार्च 2022 को ट्विंकल खन्ना अपने बेटे आरव के साथ शॉपिंग करने के लिए निकली थी। इसी दौरान इन्हें मीडिया ने कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर टिंकल खन्ना के साथ बेटे आरव का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आरव अपनी मां के पीछे चल रहे हैं और हाथ में उन्होंने शॉपिंग बैग भी लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसके अलावा आरव के कंधे पर ग्रीन स्लिंग बैग भी टंगा हुआ है। बस इसी को लेकर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल कुछ लोगों को आरव का यह रूप पसंद नहीं आया और उन्हें भद्दे कमेंट किए गए। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा कि, “यह बेटा लड़की की तरह क्यों एक्ट कर रहा है और ऊपर से पर्स भी लिया है।”

akshay kumar

एक अन्य यूजर ने लिखा कि, “लेकिन क्यों वह रोबोट या गार्ड की तरह व्यवहार कर रहा है।” इसके अलावा भी कई लोगों ने आरव को लेकर बुरा भला कहा। हालांकि अभी तक ट्विंकल और अक्षय कुमार का इस तरह की खबरों पर क्यों रिएक्शन नहीं आया है।

akshay kumar

बता दें, ट्विंकल खन्ना अक्सर अपने परिवार की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती है। वहीं अक्षय कुमार भी अपनी बेटी नितारा और आरव के साथ मजेदार तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वर्तमान में आरव लंदन में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं तो वहीं बेटी नितारा मुंबई में ही पढ़ाई कर रही है।

akshay kumar

आरव उस दौरान भी ज्यादा चर्चा में रहे थे, जब उन्होंने अभिनेत्री आलिया भट्ट को अपना क्रश बताया था। आरव ने कहा था कि वह आलिया भट्ट के साथ डेट पर जाना चाहते हैं। वहीं बात करें अक्षय कुमार के अगले प्रोजेक्ट के बारे में तो वह ‘बच्चन पांडे’, ‘रक्षाबंधन’, ‘रामसेतु’, ‘पृथ्वीराज’, ‘गोरखा’ और ‘मिशन सिंड्रेला’ जैसी फिल्मों में नजर आएँगे।

Back to top button