बॉलीवुड

बेटी के जन्म के बाद पहली बार अमेरिका की सड़क पर इस लुक में दिखीं प्रियंका, जानें क्यों हुई ट्रोल?

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने नाम का सिक्का जमा चुकी मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में सरोगेसी की मदद से एक बेटी की मां बनी है। पिछले दिनों ही प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया था। हालांकि अभी तक निक जोनास प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की झलक फैंस को नहीं दिखाई है। वही फैंस भी उनकी बेटी को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

priyanka chopra nick jonas

पिछले दिनों ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के कमरे की एक झलक भी दिखाई थी और सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें शेयर की थी। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजिलिस की सड़कों पर घूमती नजर आई जिनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इन्हें देखकर फैंस काफी हैरानी जता रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि कई लोगों ने तो प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।

priyanka chopra

बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने 22 जनवरी साल 2022 की रात अपने बच्चे के जन्म की घोषणा की थी। इस दौरान दोनों ने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए निजता का भी अनुरोध किया था। अब 3 मार्च साल 2022 को प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजिलिस की सड़कों पर खरीदारी करते हुए स्पॉट की गई। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक ग्लोबल सिटीजन टॉप पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने गहरे हरे रंग की जैकेट नीली डेनिम और चश्मा पहना हुआ था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के हाथ में एक टोट बैग भी दिखाई दिया था।

priyanka chopra

वायरल हो रही इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा का वजन बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। वहीं बिखरे बाल और बिना मेकअप के वह बेहद ही अलग अंदाज में नजर आ रही थी। इन तस्वीरों को देखते ही एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि, “मोटी हो गई हो” तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि, “यह तो घणी मोटी हो गई है” तो एक अन्य यूजर ने लिखा कि, “बच्चा कहां है मैडम” इसके अलावा भी कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का मजाक उड़ाया और उनके मोटापे को उन्हें ट्रोल किया गया।

priyanka chopra

 

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा शिवरात्रि के मौके पर अपने पति निक जोनस के साथ पूजा करती हुई नजर आई थी। दोनों ने अपने घर के विशाल मंदिर की झलक भी दिखाई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई थी। बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 1 दिसंबर साल 2018 को उम्मेद भवन पैलेस में एक रॉयल समारोह में शादी रचाई थी। अब यह एक बेटी के माता-पिता भी बन गए हैं।

priyanka and nick

बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट के बारे में तो वह जल्दी ही बॉलीवुड की फिल्म ‘जी ले जरा’ में दिखाई देंगी. इस फिल्म में उनके साथ जाने-माने अभिनेत्री कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट अहम किरदार में नजर आने वाली है. रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका चोपड़ा की फिल्म को फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित किया जाएगा। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘मैट्रिक्स’ भी है।

Back to top button