दिलचस्प

इस युवक से जलने लगेंगे सिंगल लड़के, एक साथ 3 सगी बहनों ने कर ली शादी, जानें क्या है वजह?

कहते हैं शादी दो इंसानों के बीच का पवित्र बंधन होता है। लेकिन क्या आप ने कभी 4 इंसानों के बीच के शादी के पवित्र बंधन के बारे में सुना है? आमतौर पर लोग एक ही बीवी से परेशान हो जाते हैं। लेकिन कुछ लोग एक से अधिक शादियाँ कर ज्यादा बीवियां रखते हैं। इस तरह के मामलों में भी उनकी शादी थोड़े-थोड़े सालों के अंतराल में होती है।

शख्स ने की तीन सगी बहनों से शादी

आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं जिसने एक साथ 3 महिलाओं से शादी रचा ली। इससे भी बड़ी हैरत की बात ये है कि ये तीनों महिलाएं आपस में सगी बहनें हैं। और उन्होंने ने दूल्हे को तीनों बहनों से एक साथ शादी करने पर जोर दिया। तो चलिए इस अजब प्रेम की गजब कहानी को विस्तार से जानते हैं।

अनोखी शादी का यह मामला अफ्रीकी देश कांगो (Congo) का है। यहां 32 साल के लुविजो (Luwizo) नाम के शख्स ने Natasha, Natalie और Nadege नामक तीन सगी बहनों से एक साथ शादी कर सबको चौंका दिया। किसी को यकीन नहीं हुआ कि ऐसा भी कुछ हो सकता है।

ऐसे हुई प्यार की शुरुआत

सामान्यतः जब मर्द एक से अधिक शादी करता है तो उसकी दूसरी बीवियों को आपत्ति होती है। लेकिन इस केस में तो तीनों बहनों ने तो शादी की शर्त ही यही रखी थी कि दूल्हे को तीनों को ब्याहकर अपने घर ले जाना पड़ेगा। इस अनोखी लव स्टोरी की शुरुआत सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। लुविजो की सबसे पहली मुलाकात Natalie से सोशल मीडिया पर हुई थी। फिर वह उनक अन्य दो बहनों के साथ भी रिलेशनशिप में आ गए।

अपनी शादी को लेकर लुविजो कहते हैं कि मेरे पास भी कोई विकल्प नहीं था। तीनों बहनों ने शर्त रखी थी कि मुझे तीनों से एक साथ और एक ही दिन शादी करनी होगी। यह निर्णय लेना मेरे लिए बेहद कठिन था। खासकर मेरे मां बाप को तो अभी भी ये समझ नहीं आ रहा कि मैंने ऐसा क्यों किया?

इस कारण एक ही बंदे से तीनों बहनों ने की शादी

एक दुल्हन ने इस मामले पर कहा कि हम तीनों बहने साथ में बड़ी हुई हैं। एक दूसरे के बिना रह नहीं सकती हैं। हम तीनों बहनें बचपन से हर चीज शेयर कर रही हैं और अब पति भी शेयर करेंगी। हम तीनों को ही लुविजो से बहुत प्यार है। इसलिए हमने उसके साथ तीनों से शादी करने की शर्त रखी। यह सुन वह दंग रह गया था।

फिलहाल लुविजो से शादी रचा तीनों बहनें बहुत खुश हैं। वैसे यदि आपको ऐसा कोई मौका मिले तो क्या आप एक से अधिक शादियां करेंगे?

Back to top button