समाचार

बहनोई के साथ कमरे में ऐसी हालत में मिली नई नवेली दुल्हन, देखकर सास-ससुर भी रह गए दंग

घर की बहू परिवार की शान मानी जाती है। उसी से समाज में घर की इज्जत बढ़ती है। लेकिन क्या होगा जब ये बहू समाज में आपकी इज्जत तार-तार कर दे? उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में ऐसा ही कुछ हुआ। यहां एक परिवार अपने बेटे के लिए सुंदर बहू लाया। उन्होंने बहू को घर में बेटी की तरह रखा। लेकिन बहू ने शादी के कुछ ही महीनों बाद ऐसा कांड किया कि सास ससुर भी देखकर दंग रह गए।

शादी के बाद फरार हुई नई नवेली दुल्हन

दरअसल यह पूरा मामला बाबा कॉलोनी भगवंतापुर चुंगी का है। यहां उपेंद्र नामक के व्यक्ति ने गोरखपुर की रहने वाली संगीता नाम की युवती से करीब 4 महीने पूर्व शादी रचाई थी। शादी के बाद कुछ महीनों तक सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन फिर 1 मार्च को संगीता अपने परिवार वालों के साथ किसी धर्मिक स्थल पर घूमने गई। यहां वह मौका देख फरार हो गई।

ससुराल वालों ने शुरू की बहू की तलाश

बहू के अचानक गायब होने से परिवार में कोहराम मच गया। हर कोई सोचने लगा कि आखिर ये बहू अपने पति को छोड़ कहां चली गई। कुछ के मन में लुटेरी दुल्हन वाला ख्याल भी आया। लेकिन घर से तो कोई पैसा या जेवर चोरी नहीं हुए थे। मतलब ये लुटेरी दुल्हन नहीं थी। दाल में कुछ काला था। ऐसे में सास ससुर और पति ने संगीता की तलाश शुरू कर दी।

बहनोई के घर पकड़ी गई बहू

परिवार ने घर से भागी नई नवेली बहू को बहुत खोजा। इस दौरान उनकी तलाश उदयकरनपुर में रह रहे बहू के बहनोई के घर खत्म हुई। संगीता अपने बहनोई के घर में रह रही थी। सास ससुर ने उसे रंगे हाथों बहनोई के कमरे में पकड़ लिया। बहू को उसके बहनोई संग इस हालत में देख सभी दंग रह गए। बहू ने एक झटके में उनकी सालों की कमाई इज्जत मिट्टी में मिला दी।

इतना बड़ा कांड हो जाने के बावजूद ससुराल वाले बहू को एक और मौका देना चाहते थे। उन्होंने उसे वापस घर लौटने को कहा। लेकिन बहू ने साथ जाने से इनकार कर दिया। फिर ससुराल वाले ने बहू के मायके में खबर की। बेटी के इस कारनामे को देख वे लोग भी दंग रह गए। वे भी मौके पर आए और बेटी को वापस ससुराल जाने की सलाह दी। लेकिन बेटी ने उनकी भी नहीं सुनी। उसने कहा कि वह अपने बहनोई के साथ ही रहेगी।

Back to top button