समाचार

बच्चों की देखभाल के लिए शादीशुदा साली आती थी घर, जीजा से हो गया अवैध संबंध..फिर दोनों ने रची साजिश

जीजा-साली का रिश्ता भाई-बहन का रिश्ता माना जाता है। इसके बाद भी कुछ लोग रिश्तों को कलंकित करना नहीं भूलते हैं। कुछ ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश से सामने आया है। यहां जीजा ने अपने बच्चों की देखभाल के लिए साली को अपने घर बुलाया था। दोनों ही रिश्तों की मर्यादा भूल गए और दोनों के बीच अवैध संबंध हो गया। हालांकि उनके संबंधों का अंत बेहद खौफनाक रहा।

मध्य प्रदेश के रीवा का केस

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रामअभिलाष अपने बच्चों के साथ रहता था। उसकी पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो गया था। इसी वजह से बच्चों की देखरेख में बहुत परेशानी आ रही थी। इस वजह से उसने अपनी साली कविता मिश्रा को कुछ समय के लिए बच्चों की देखभाल करने के लिए घर बुलाया था।

साली विवाहित थी। उसके पति का नाम रविकांत मिश्रा था जो पनवार के बरहुला गांव में रहता था। उसने भी अपनी पत्नी को वहां आने-जाने के लिए हामी भर दी थी। इसी के बाद साली बच्चों की देखभाल के लिए जीजा के घर आने-जाने लगी। लगातार जाने की वजह से जीजा के साथ समय ज्यादा बीतने लगा।

दोनों का हो गया अफेयर

साली लगातार वहां जाने लगी और जीजा रामअभिलाष मिश्रा के साथ उसके अवैध संबंध हो गए। हालांकि इसकी भनक उसके पति रविकांत मिश्रा को नहीं लगी थी। दोनों के बीच अफेयर चलता रहा। साली बच्चों की देखरेख के बहाने जीजा के घर पर ही कई दिनों तक रुकने भी लगी लेकिन इसके बाद दोनों ने बड़ी साजिश रच दी।

पति को रास्ते से हटाने की साजिश

जीजा-साली के बीच अवैध संबंधों के दौरान पति रविकांत अब कविता को राह को रोड़ा नजर आने लगा। इसके बाद दोनों ने उसको रास्ते से हटाने की साजिश रची। जीजा ने उसकी हत्या का प्लान बनाना शुरू कर दिया। इस साजिश में उसने साली कविता के साथ ही चित्रकूट में रहने वाले अपने छोटे भाई धनराज मिश्रा को भी शामिल कर लिया।

पहले की हत्या फिर पुलिस को दी सूचना

जीजा रामअभिलाष इस दौरान किसी काम से अहमदाबाद निकल गया। वापस आने पर उसने अपने साढू रविकांत को स्टेशन पर लेने के लिए बुलाया। जब रविकांत वहां पहुंचा तो उसने रास्ते में पत्थर से कूंचकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अनजान बनकर खुद ही पनवार पुलिस को सूचना देने पहुंच गया। हालांकि पुलिस को शक हुआ तो पूछताछ की गई। जांच में पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button
?>