समाचार

शादी के बाद शारीरिक संबंध नहीं बनाने दे रही थी बीवी, पति ने जबरदस्ती की तो सामने आया बड़ा सच

उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की शादी हुई लेकिन उसको शादी के बाद ऐसा धोखा मिला जिसने उसकी पूरी जिन्दगी ही बर्बाद हो गई। उसकी जिन्दगी को बर्बाद करने में उसी की नई नवेली दुल्हन का हाथ है।

शादी के बाद पति पत्नी के बीच शारीरिक संबंध आम बात हैं। संतान के सुख के लिए ही दोनों संबंध बनाने का फैसला करते हैं। हालांकि इस युवक की दुल्हन उसे सुहागरात के बाद से ही संबंध बनाने नहीं दे रही थी। इसके बाद नाराज होकर युवक ने जबरदस्ती करनी चाही तो लड़की ने उसका ऐसा हाल कर दिया जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। फिर उस दुल्हन का असली सच भी सामने आया।

यूपी के कौशाम्बी का है मामला

ये हैरान करने वाला मामला यूपी के कौशाम्बी जिले से सामने आया है। यहां रहने वाले पीड़ित युवक की शादी 27 जनवरी को हुई थी। लड़की मिर्जापुर के विंध्याचल की निवासी थी। दोनों का शादी समारोह प्रयागराज में गेस्टहाउस में संपन्न हुआ था। इसके बाद बहू विदा होकर अपने ससुराल चली आई। हालांकि युवक को इसका अंदाजा नहीं था कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है।

सुहागरात पर करने लगी टाल मटोल

पीड़ित युवक ने बताया कि शादी के बाद पत्नी ससुराल आई तो दोनों की सुहागरात थी। जब उसने पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने चाहे तो उसने बहाना बनाना शुरू कर दिया। पीड़ित को लगा कि शायद तबीयत खराब होगी। इसके बाद उसने किसी तरह की जबरदस्ती नहीं की।

हालांकि दुल्हन के बहाने और टाल मटोल वाला रवैया दिन बीतने के साथ बढ़ता ही गया। इसके बाद पति को भी थोड़ा शक होने लगा। इसी वजह से 22 फरवरी को युवक ने बीवी के साथ जबरदस्ती सुहागरात मनाने की ठान ली लेकिन उसको ये कदम उठाना भारी पड़ गया।

बीवी ने कर दिया ये हाल

पति ने जब जबरन संबंध बनाने चाहे तो दुल्हन ने उसके प्राइवेट पार्ट को ही दांतों से काट लिया। जोर से काटे जाने की वजह से पीड़ित कराहते हुए दूसरे कमरे में चला गया। इसके बाद दुल्हन का असली सच उसके सामने आया।

जब वो कमरे में वापस लौटा, तब तक लड़की वहां से नकदी और गहने लेकर फरार हो चुकी थी। पीड़ित को तब पता लगा कि वो लुटेरी दुल्हन के जाल में फंस गया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का मानना है कि लड़की ने लूटने के मकसद से ही युवक से शादी की थी। फिलहाल पुलिस आरोपी दुल्हन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Back to top button