राशिफल

Rashifal 4 March: आज मां दुर्गा की कृपा से 4 राशियों की धन-दौलत की कमी होगी दूर, मनोबल ऊंचा होगा

हम आपको शुक्रवार 4 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 4 March 2022

durga maa

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कम मेहनत में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। वित्तीय निर्णय लेते समय अपने खर्चो का ध्यान रखें। किसी जरूरतमंद की मदद करने में संकोच न करें। सबकी दुआओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा। कुछ नया सीखने का मौका आपको मिल सकता है। आपके सामने जो चुनौतीपूर्ण स्थिति आएगी, वह रोचक हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। योग और व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप काम में काफी व्यस्त रहेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भागीदार हों और अगर ज़रूर पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएं, जो आपके क़रीबी हैं। गायत्री मंत्र का पाठ करें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। हस्ताक्षर करने से पहले सभी कानूनी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। सुकून महसूस करने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताएँ। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में कुछ हल्का सा बिगाड़ हो सकता है। रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

परिवार के बड़े बुजुर्ग आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। घर में पैसों की बरकत बनी रहेगी। आडंबर से आपको दूर रहना चाहिए, शो-ऑफ करना आपकी छवि को धूमिल कर सकता है। यह भी ध्यान रखना है की जल्दबाजी में आकर किसी को अपशब्द न कहें। आज व्यावसायिक और व्यापारिक सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। किसी अच्छे संस्थान से प्रस्ताव मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। अनावश्यक तर्कों से बचने की कोशिश करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज के दिन शुरू हुई पार्टनरशिप लंबे समय तक चल सकती है। पार्टनर के साथ डिनर पर जा सकते है। घर के वरिष्ठ मार्गदर्शन करेंगे, और कहीं उनका सानिध्य प्राप्त हो तो ऐसे मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज समाज में आपको सम्मान प्राप्त होगा। मेहमान का आगमन मन को प्रसन्नता देगा। आज के दिन कार्यप्रणाली में सुधार लाने का प्रयास करना चाहिए तो वहीं रुचिपूर्ण कार्यों में मन लगाना होगा। व्यापार में आप धीरे धीरे आगे बढ़ेंगे और मेहनत से अपने लक्ष्यों को पूरा कर सकेंगे। फालतू खर्चा हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। किसी की दख़लअंदाज़ी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं।

durga maa

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

व्यवसाय विस्तार की योजना बन सकती है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। मान-प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए अपने मूल सिद्धांतों को ताक में न रखें। काफी दिनों से लोन लेने के प्रयास में हैं तो इस क्षेत्र में कुछ सफलता हासिल होती दिखाई दे रही है। कोई नई बात आप सीख सकते हैं। कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज ऑफिस में किसी नई लड़की से मुलाकात हो सकती है। जो करना चाहिए, वो करिये। फालतू समय बर्बाद न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपका परिवार और दोस्त हर मुश्किल में आपके साथ रहेंगे। स्वार्थी लोग काम बिगाड़ सकते हैं। आपके कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। कई मामलों पर आपके पास कुछ नए और अच्छे विचार होंगे। अपनी वाणी से काम भी पूरे करवा लेंगे। न्याय संगत बातें करेंगे। आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। पुरानी मेहनत रंग लाएगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल जायेगा। छोटा हो या बड़ा यदि कहीं से आज ऑफर आता है तो स्वीकार करें। हो सकता है यही सफलता की प्रथम सीढ़ी हो। कार्य स्थान को पुनर्गठित करना या घर पर को पुन: व्यवस्थित करने की योजना पर आप काम कर सकते हैं। भाई-बहनों के बीच तनाव बढ़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

ऑफिस के कामकाज के हेतु बाहर जा सकते हैं। आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है। लेकिन धर्म-आध्यात्म की पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। प्रेम-संबंधो में आप दीर्घकालिक प्रतिबद्धताओं पर विचार कर सकते हैं। बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं, पत्नी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। पुराना विवाद खत्म हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। किसी प्रतियोगिता के माध्यम से आपका छुपा हुआ हुनर बाहर आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। छात्रों को भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरूरत है। मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का साथ रहेगा। किसी भी नए कार्य की शुरूआत में विलंब हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज पारिवारिक सदस्यों के मध्य सामंजस्य रहेगा और पारिवारिक उत्सव आपको व्यस्त रखेंगे। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। आप अपने प्रिय के साथ सुखद क्षणों का आनंद लेंगे। ऑफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के सम्बंध में उच्च पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श होंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। शुभ फल देने वाला बदलाव होगा।

आपने Rashifal 4 March का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 4 March का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 4 March 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button