समाचार

घरवालों को बताकर बॉयफ्रेंड से मिलने होटल गई थी लड़की, 2 दिन बाद खून से सनी मिली प्रेमिका की लाश

शक बहुत ही बुरी चीज होती है। इस शक के चलते इंसान गुस्से में सारी हदें पार कर देता है। खासकर तब जब बात प्यार की हो। अब दिल्ली के महिपालपुर में एक होटल में घाटी इस खौफनाक घटना को ही ले लीजिए।

होटल में मृत मिली प्रेमिका

यहां एक लड़की 25 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड संग आई। 26 फरवरी उसका बॉयफ्रेंड होटल से बाहर निकल गया। फिर वह लौटकर नहीं आया। वहीं 27 फरवरी को होटल में लड़की की लाश मिली। दरअसल होटल के स्टाफ को शक हुआ था जिसके आधार पर उन्होंने कमरा खोला तो उन्हें लड़की मृत हालत में मिली।

4 साल से था अफेयर

लड़की के बॉयफ्रेंड की पहचान गाजियाबाद निवासी शिवम चौधरी के रूप में हुई है। दोनों का बीते 4 सालों से अफेयर चल रहा था। मृतका 5 भाई बहनों में सबसे छोटी थी। परिवार को लड़की और शिवक के अफेयर की बात पता थी। उनके अनुसार दोनों शादी का प्लान भी बना रहे थे। लड़की जब भी शिवम से मिलती थी तो घरवालों को जरूर बताती थी।

प्रेमिका की मौत के बाद भागा प्रेमी

परिवार के अनुसार मृतक पहले भी कई बार घर बताकर शिवम के साथ दो चार दिन के लिए बाहर जा चुकी है। 25 फरवरी के बाद से ही लड़की का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। घरवालों को लगा कि वह शिवम के साथ सुरक्षित होगी। लेकिन फिर 27 फरवरी को उन्हें पुलिस का कॉल आया जिसने लड़की के मृत मिलने की सूचना दी।

घरवालों ने बताया कि लड़की जब शिवम से मिलने का कहकर गई थी तो उसके पास 62 हजार रुपए भी थे। वहीं मृतिका की बहन ने बताया कि मेरी बहन जब भी शादी की बात करती थी तो शिवम उसे टाल दिया करता था। इस घटना के बाद से ही पुलिस ने शिवम की तलाश शुरू कर दी थी। फिर वह उन्हें  उत्तर प्रदेश के बिसौली में मिला।

पुलिस ने पकड़ा तो बताई हत्या की वजह

गिरफ़्तारी के बाद शिवम ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया। जब उससे प्रेमिका की हत्या का कारण पूछा गया तो उसने पूरी कहानी सुनाई। शिवम ने बताया कि होटल में आने के बाद उसकी प्रेमिका फोन पर लगातार किसी से बात कर रही थी। जब शिवम ने पूछा कि किस से बात कर रही हो तो उसने कोई बहाना बना दिया।

फिर शिवम को पता चला कि उसकी प्रेमिका किसी और लड़के से बात कर रही थी। ऐसे में शिवम प्रेमिका पर शक करने लगा। इस शक के चलते दोनों का झगड़ा शुरू हो गया। हालांकि झगड़े के दौरान शिवम हिंसा पर उतार आया। उसने गुस्से में प्रेमिका का सिर दीवार पर दे मारा। इससे प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई। इस बात से डरकर शिवम वहाँ से भाग गया।

Back to top button