समाचार

बुरी खबर: कच्चा बादाम फेम भुबन बादायकर का एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में हैं भर्ती, जानें कैसी है हालत?

कच्चा बादाम (Kacha Badam) गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर हर जगह छाया हुआ है। इसे गाने को गाकर लोकप्रिय हुए भुबन बादायकर (Bhuban Badaikar) को लेकर एक बुरी खबर आ रही है। वे एक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। इस हादसे के चलते उनके सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। वे फिलहाल पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले स्थित एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एडमिट हैं। अभी डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

कार चलाना सीखने के दौरान हुए हादसे का शिकार

दरअसल भुबन एक पुरानी कार चलाना सीख रहे थे। बस इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के कुरालजुरी गांव में रहने वाले भुबन मूंगफली बेच अपनी बीवी और तीन बच्चों का पेट पालते हैं।

अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उन्होंने 10 साल पहले कच्चा बादाम गाना बनाया था। बस तभी से वह इस गाने को गाकर मूंगफली बेचते आ रहे हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले उनका यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उनकी तकदीर बदल गई।

लोकप्रिय होने से पहले इतनी थी कमाई

इस गाने से भुबन रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बन गए। भुबन अपने घर में कमाने वाले अकेले शख्स हैं। वे रोज तीन से चार किलो मूंगफली बेच लगभग 200-250 रुपए कमाते हैं। पश्चिम बंगाल के छोटे से गांव की झोपड़ी में रहने वाले भुबन को केवल बंगाली भाषा आती है। उनकी इच्छा है कि सरकार उनके परिवार की आर्थिक सहायता करे। हालांकि गाना वायरल होने के बाद उनकी आमदनी में इजाफा जरूर हुआ है।

गाने से रातोंरात हुए पॉपुलर

अब लोग उनके गाने सुन और भी अधिक मूंगफली खरीदते हैं। वहीं वे चुनावी सीजन में कैंपेन का पार्ट भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्हें कई म्यूजिक कंपनियों ने अप्रोच किया। एक म्यूजिक कंपनी ने तो उनका म्यूजिक वीडियो भी रिलीज कर दिया है। ऐसे में वह गरीब से लखपति भी बन गए। अब उन्हें कई टीवी शोज और प्रोग्राम के लिए भी अप्रोच किया जा रहा है। टीवी से लेकर बॉलीवुड सितारों तक हर कोई उनके गाने पर नाच रहा है।

इस हरियाणवी सिंगर संग किया म्यूजिक वीडियो

कुछ समय पहले हरियाणवी सिंगर अमित ढुल (Amit Dhull) ने भुबन के साथ मिलकर इस गाने का री-मिस्क वर्जन भी रेडी किया था। उन्होंने इस गाने को हरियाणवी टच दिया था जो लोगों को बड़ा पसंद आया था। यह गाना सोशल मीडिया पर भी बड़ा छाया रहा। इसमें सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर निशा भट्ट डांस स्टेप्स करते दिखाई दी। इसके अलावा भुबन का भी अलग अंदाज देखने को मिला।

Back to top button
?>