दिलचस्प

फ्लावर नहीं फायर है अपुन: मौत के मुंह से बाहर निकला कछुआ, देखता रह गया भूखा मगरमच्छ – Video

शेर जंगल का राजा होता है। ये बात तो आप सभी ने जरूर सुनी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी का राजा कौन होता है? जवाब है मगरमच्छ। यह एक ऐसा विशाल जानवर है जो बड़ा ही खतरनाक होता है। एक बार कोई शिकार इसके नुकीलें जबड़े के बीच फंस जाए तो वह सीधा मौत के मुंह में चला जाता है। मगरमच्छ अपना पेट भरने के लिए पानी में घंटों घात लगाए बैठे रहते हैं। फिर वह अचानक से हमला कर एक झटके में शिकार का खेल खत्म कर देते हैं।

मगरमच्छ के मुंह से भाग निकला कछुआ

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे छुटकू से कछुए से मिलाने जा रहे हैं जिसने विशाल मगरमच्छ को भी बेवकूफ बना दिया। वह भूखे मगरमच्छ के मुंह का निवाला बनने के बावजूद मौत को चकमा देकर भाग निकला। मगरमच्छ भी इस बारे में कुछ नहीं कर सका। उसके पेट की भूख शांत नहीं हुई और उसे भूखे पेट ही सोना पड़ा।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कछुए और मगरमच्छ का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ एक कछुए को मुंह में रख निगलने की कोशिश करता है। लेकिन वह कछुए का बाल भी बाका नहीं कर पाता है। इसकी वजह कछुए का बाहरी सख्त खोल होता है। ये कठोर खोल कछुए को कई शिकारियों से बचा लेता है। जब भी वह खतरा महसूस करता है तो अपने शरीर के नौजक अंगों को इसी सख्त खोल के अंदर छिपा लेता है।

लोग बोले- फ्लावर नहीं, फायर है कछुआ

जब विशाल मगरमच्छ ने कछुए का शिकार किया तब भी उसने कुछ ऐसा ही किया। नतिजन मगरमच्छ चाहकर भी कछुए को अपनी खुराक नहीं बना सका और कछुआ उसकी आँखों के सामने उसके मुंह से निकल चला गया। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायलर हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर scienceturkiyeofficial नाम की आईडी ने शेयर किया है।

वीडियो देख लोग भी दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है “हर बार ताकत काम नहीं आती है। कभी कभी दिमाग से भी काम लेना पड़ता है।” वहीं दूसरा कहता है “डॉन्ट जज ए बुक बाय इट्स कवर। कछुआ को छोटा समझ उसे कमजोर समझने की गलती मत करना।” फिर एक कमेंट आता है “कछुआ इसके बाद मगरमच्छ से बोला होगा- फ्लावर नहीं फायर है अपुन।”

देखें Video

वैसे आपको यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button