बॉलीवुड

‘पुष्पा’ की रश्मिका से लेकर काजल अग्रवाल तक, जानें कितना पढ़ी-लिखी हैं साउथ की टॉप हीरोइनें

साउथ इंडिया की अभिनेत्रियां भी इस समय बॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं। उनकी फिल्में हिन्दी में डब होकर आ रही हैं और लोग उनपर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं इनमें से कुछ हीरोइनें तो बॉलीवुड में एंट्री भी मार चुकी हैं। वैसे क्या आपको पता है कि साउथ की ये टॉप हीरोइनें कितना पढ़ी लिखी हैं, अगर नहीं तो चलिए हम आपकी इस जानकारी को बढ़ा देते हैं।

काजल अग्रवाल

साउथ की फिल्मों में काजल अग्रवाल को कौन नहीं जानता है। उन्होंने बहुत सारी हिट फिल्में दी हैं और उनकी खूबसूरती को सभी पसंद करते हैं। उन्होंने किशनचंद चेल्लाराम कॉलेज से मार्केटिंग और एडवरटाइज़िंग कोर्स किया है। इसके साथ ही वो मास मीडिया से स्नातक भी हैं। 

सामंथा प्रभु

हाल ही में तलाक की वजह से सुर्खियों में आईं सामंथा प्रभु भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पुष्पा फिल्म में उनके आइटम सॉन्ग ने धूम मचा दी थी। सामंथा की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने एंजल्स एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल चेन्नई से स्कूलिंग की। इसके बाद यहीं के स्टेला मैरिस कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर ली।

रकुल प्रीत सिंह

Rakul Preet Singh

रकुल प्रीत सिंह ने भी टॉलीवुड में खूब नाम कमा लिया है। वो अब बॉलीवुड में भी एंट्री कर चुकी हैं और अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार के साथ भी वो फिल्म में नजर आने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली विवि के जीसस एंड मैरी कॉलेज से मैथ में ऑनर्स की डिग्री हासिल की है। वो दिल्ली के आर्मी स्कूल से पढ़ी लिखी हैं। 

श्रुति हासन

कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने भी साउथ फिल्मों में अपने अभिनय और खूबसूरती के दम पर खूब नाम कमाया है। उनके पास कई हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड है। श्रुति हासन की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुंबई के सेंट एंड्रयूज़ कॉलेज से साइकॉल्जी में स्नातक किया है। इसके बाद उन्होंने अमेरिका का रुख किया औऱ वहां से संगीत भी सीखा। 

कीर्ति सुरेश

कीर्ति सुरेश भी टॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। सिंपल कपड़ों में भी वो साउथ फिल्मों में अपने लुक से लोगों का दिल जीत लेती हैं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है। इशके साथ ही उन्होंने स्कॉटलेंड में चार महीने का कोर्स व लंदन में दो माह की इंटर्नशिप की है। 

रश्मिका मंदाना

rashmika mandanna

रश्मिका मंदाना की पुष्पा फिल्म ने तो सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। उनके अभिनय ने ऐसी छाप छोड़ी है कि लोग दीवानों की तरह उनका नाम रट रहे हैं। रश्मिका की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने कोडागु के कूर्ग पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने रमैया कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स से साइकोलॉजी और जर्नलिज़्म के साथ ही इंग्लिश लिटरेचर से स्नातक किया है।

तमन्ना भाटिया

बाहुबली फिल्म से पूरे भारत में छा जाने वाली हीरोइन तमन्ना भाटिया ही हैं। उनकी खूबसूरती ऐसी है कि वो किसी को भी अपना दीवाना बना लेती हैं। तमन्ना ने मुंबई से पढ़ाई की है। वो यहां के मानेकजी कूपर एजुकेशन ट्रस्ट स्कूल की हैं। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल कॉलेज से डिस्टेंस एजुकेशन के ज़रिए आर्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।

Back to top button