समाचार

नास्त्रेदमस ने रूस-यूक्रेन जंग की भविष्यवाणी की थी, जंग में कितने और देश होंगे शामिल,ये भी बताया

दुनिया के सबसे मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने रूस-यूक्रेन युद्ध की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। गौरतलब है कि यूक्रेन और रूस के बीच जंग में हजारों लोग मारे जा चुके हैं। रूस ने आज अपने 4300 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है तो दूसरी तरफ यूक्रेन ने रूस पर नरसंहार करने का आरोप लगाया है। ऐसे अब यह डर सता रहा है कि कहीं यूक्रेन और रूस की जंग यूरोप के अन्‍य हिस्‍सों में न भड़क जाए। अगर ऐसा होता है तो दुनिया में तीसरे विश्‍वयुद्ध का खतरा पैदा हो जाएगा।

फ्रांस तक पहुंचेगी युद्ध की आग?

यूरोप में छिड़ी इसी जंग की ओर चर्चित फ्रांसीसी भविष्‍यवक्‍ता नास्‍त्रेदमस ने साल 1555 में अपनी भविष्‍यवाणी में इशारा कर दिया था। नास्‍त्रेदमस ने अपनी किताब Les Propheties में भविष्‍यवाणी की थी कि साल 2022 में यूरोप में जंग होगी। नास्‍त्रेदमस की 942 भविष्‍यवाणियों में एक में इस बात का खतरा जताया गया था कि फ्रांस को उसके पूर्वी हिस्‍से में खतरे का सामना करना पड़ेगा।

ukraine russia conflict

नास्त्रेदमस की इस भविष्यवाणी की अगर व्याख्या करें तो ऐसी आशंका है कि रूस-यूक्रेन युद्ध की आग फ्रांस तक पहुंच सकती है और फ्रांस सहित यूरोप के कई देश इसके लपेटे में आ सकते हैं।

तीसरे विश्व युद्ध की भी आशंका

वहीं नास्‍त्रेदमस के विशेषज्ञ बॉबी शैलेर का कहना है कि तीसरा विश्‍वयुद्ध अगले कुछ साल के अंदर हो सकता है। शैलेर ने कहा, ‘नास्‍त्रेदमस का मानना है कि यह 25 से 29 में एक महान युद्ध होगा, इसके बाद छोटी- छोटी लड़ाइयां होगी।’

nostradamus

उसके बाद शांति का समय !

शैलेर ने कहा कि इसके बाद ‘शनि का समय’ आएगा और हजारों साल तक चलेगा। यह शांति का समय होगा। नास्‍त्रेदमस ने यह भी भविष्‍यवाणी की है कि धरती पर एक ऐस्‍टरॉइड गिर सकता है। साल 2022 में बाढ़ और सूखे से कई देश तबाह हो जाएंगे और बड़े पैमाने पर भुखमरी होगी।

आपको बता दें कि नास्‍त्रेदमस की भविष्‍यवाणी पर भरोसा रखने वाले लोगों का कहना है कि फ्रांसीसी भविष्‍यवक्‍ता ने लंदन में लगी भीषण आग और तानाशाह अडोल्‍फ हिटलर के उदय की सटीक भविष्‍यवाणी की थी। उनका यह भी कहना है कि नास्‍त्रेदमस ने फ्रांसीसी क्रांति और परमाणु बम बनाए जाने की सही भविष्‍यवाणी की थी।

Back to top button