रिलेशनशिप्स

दो महिलाओं ने साथ घर बसाया: समलैंगिक नहीं बल्कि नए तरह का प्लैटोनिक लव रिलेशनशिप

जमाना जितनी तेजी से बदल रहा रहा है, उतनी ही तेजी से आपसी संबंध और रिलेशनशिप भी बदल रहे हैं। हमने समलैंगिक संबंध, गे-रिलेशन, लिव-इन और शादीशुदा रिलेशनशिप के बारे में काफी सुन लिया है। अब एक नए तरह का रिलेशनशिप भी सामने आया है, ये है प्लैटोनिक लव  जिसे ‘प्लैटोनिक पार्टनरशिप’ नाम दिया गया है। क्या है ये रिलेशन आपको आगे बताते हैं।

प्लैटोनिक पार्टनरशिप

अमेरिका की दो लड़कियों ने साथ मिलकर घर बसा लिया है। ये दोनों लड़कियां दोस्त हैं। लेकिन इनके बीच का रिश्ता आम दोस्ती से अलग है। ये जिस तरह के रिलेशनशिप में हैं उसे प्लैटोनिक पार्टनरशिप टर्म से भी संबोधित किया जाता है।

लाइफ पार्टनर रहेंगी दोनों लड़कियां

दो लड़कियां एक-दूसरे की लाइफ पार्टनर हैं। दोनों एक-दूजे को सोलमेट मानती हैं। दोनों साथ रहती हैं और आपस में तय किया है कि पूरी जिंदगी साथ रहेंगी। दोनों अलग बिस्तर पर सोती हैं और इनके बीच कोई सेक्शुअल रिश्ता भी नहीं है। दोनों एक-दूसरे को कभी-कभार ही गले लगाती हैं। यानी ये किसी समलैंगिक कपल की तरह भी नहीं रहती हैं।

प्लैटोनिक पार्टनरशिप में हैं ली और वोंग

24 साल की अप्रेल ली और रेनी वोंग, जिस तरह के रिलेशनशिप में हैं उसे प्लैटोनिक पार्टनरशिप नाम से जाना जाता है। पिछले साल ली और वोंग ने साथ रहना शुरू किया। Refinery29 के लिए लिखे लेख में ली कहती हैं कि हमने उस सोच को रोमांटिक बनाया है जिसमें एक ही इंसान हमारा सबकुछ हो सकता है- रूममेट, फाइनेंशियल और इमोशनल सपोर्ट, को-पैरेंटिंग पार्टनर,  बेस्ट फ्रेंड और आजीवन हमें ‘प्यार’ करने वाला भी।

दोनों लड़कियों ने यह भी तय किया है कि दोनों अन्य लोगों के साथ डेट पर भी जाएंगी। लेकिन वही एक दूसरे की लाइफ पार्टनर रहेंगी, आजीवन एक दूसरे का साथ निभाएंगी।

इस रिलेशनशिप में दोनों ऐसे आईं

अप्रेल ली और रेनी वोंग पहले बेस्ट फ्रेंड्स थीं। दोनों एक दूसरे को आगे बढ़ने में मदद करती थीं। तभी ली ने एक दिन ‘प्लैटोनिक फीमेल फ्रेंड्स’ के बारे में कहीं पढ़ा, जिन्होंने 1800 के दशक में बिना किसी रोमांटिक रुचि के एक-दूसरे से शादी कर ली थी। यह विचार रेनी और ली, दोनों को पसंद आया। ली कहती हैं कि हम लोगों की अपनी-अपनी निजी चाहतें और कई अन्य महत्वाकंक्षाएं थीं और रोमांटिक पार्टनर के बारे में सोचना ऐसा लगता कि हमें अपने सपनों को लेकर समझौता करना पड़ेगा।

ली और वोंग कई साल से एक-दूसरे की दोस्त थीं और लॉकडाउन के दौरान दोनों फेसटाइम पर काफी बातें करते थीं। तब वोंग सिंगापुर में रह रही थीं। इसी दौरान पिछले साल दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। ली कहती हैं कि वोंग के साथ जिंदगी साझा करना एक राहत है। हम पर एक दूसरे को रोमांटिक रूप से संतुष्ट करने का बोझ नही है।

Back to top button