समाचार

डॉक्टरों ने घोषित कर दिया था मृत, सीने पर हाथ रखकर रोने लगा पति, अचानक चलने लगी धड़कन

पत्नी का एक्सीडेंट हो गया। पति ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने कहा महिला मर चुकी है। पति इस खबर से दुखी हुआ। बहुत रोया। फिर उसने पत्नी को अंतिम विदाई देने के लिए उसके सीने पर हाथ रखा। तभी चमत्कार हुआ और पत्नी के सांसे चलने लगी। उसे बीवी की धड़कने साफ महसूस होने लगी। यह पूरी घटना सुन आप भी हैरान हो गए होंगे, लेकिन ये सच है। चलिए इसके बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, फिर चलने लगी सांसें

दरअसल मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां जयारोग्य अस्पताल में डॉक्टरों ने एक जिंदा महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उन्होंने परिजनों को शव को पोस्टमार्टम हाउस में ले जाने को कहा। परिजन डॉक्टर की बात मानकर शव को पीएम हाउस ले गए। यहां पति निरपत सिंह राजपूत ने जब अपनी पत्नी के सीने पर हाथ रखा तो वह दंग रह गया। पत्नी की धड़कन चल रही थी।

एक्सीडेंट में घायल हुई थी महिला

जल्द ही वहां भीड़ जमा हो गई। परिजन फिर से महिला को अस्पताल लेकर गए। फिलहाल उसका इलाज हो रहा है। महिला के पति निरपत सिंह राजपूत उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी रामवती का दो दिन पूर्व एक्सीडेंट हुआ था। पहले उन्होंने बीवी को झांसी में एक निजी अस्पताल में एडमिट करवाया था। लेकिन सिरियस केस होने के चलते शुक्रवार की रात ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल रेफ़र किया गया।

पुनः जिंदा होने पर शुरू हुआ इलाज

यहां सुबह 4 बजे एन्थिसिया के डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन डॉक्टर के कहने पर महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस रखने ले गए। यहां भावुक होकर जब पति निरपत सिंह ने महिला के सीने पर हाथ रखा तो उन्हें महिला की सांसे चलते हुए महसूस हुई। परिजनों के हंगामे के बाद अस्पताल प्रशासन ने फिर से महिला को एडमिट कर उसका इलाज शुरू किया। अब यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने जताई नाराजगी

उधर इस मामले पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने नाराजगी जाहीर की। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा उस पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। वहीं जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ आरकेएस धाकड़ ने कहा कि हमने मामले की जांच के लाइ कमेटी गठित की है। इसकी जांच चल रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button