स्वास्थ्य

सेहत के लिए ठीक नहीं रोज नहाना, जानें हफ्ते में कितनी बार नहाएं और क्या हैं न नहाने के फायदे

कहते हैं हमे रोज नहाना चाहिए। नहाने से हम सेहतमंद रहते हैं। हालांकि कुछ लोगों को रोज नहाना पसंद नहीं होता है। खासकर ठंड का मौसम हो तो वे एक या दो दिन छोड़कर ही नहाते हैं। आपको जान हैरानी होगी लेकिन रोज न नहाने के भी अपने अलग फायदे हैं। जब आप इन फ़ायदों को जानेंगे तो रोज नहाना छोड़ देंगे।

स्किन हेल्दी रहती है

रोज-रोज न नहाया जाए तो आप अपनी त्वचा को सेहतमंद बना सकते हैं। दरअसल एक हेल्दी स्किन के लिए ऑयल की परत और गुड बैक्टीरिया के बीच संतुलन का होना आवश्यक होता है। जब हम रोज नहाते हैं तो ऐसा करने वाले आवश्यक जीवाणु जल्दी मर जाते हैं।

इम्यूनिटी मजबूत होती है

आपको ये बात भले सुनने में अजीब लगे, लेकिन ये सच है कि रोज न नहाने से स्ट्रांग इम्यूनिटी बंटी है। दरअसल एंटीबॉडी बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए प्रतिरक्षा तंत्र को एक खास मात्रा में कॉमन बैक्टीरिया सूक्ष्म जीवों की जरूरत होती है। जब हम रोज नहाते हैं तो यह जीव खत्म हो जाते हैं।

पीएच लेवल बढ़ता है

रोज नहाते समय अधिकतर लोग साबुन या शावर जेल का उपयोग करते हैं। ये चीज आपके पीएच लेवल को गड़बड़ कर देती है। वहीं रोज न नहाया जाए तो ये समस्या नहीं आती है।

रूखी त्वचा का होना

रोज नहाया जाए तो स्किन ड्राई हो जाती है। बॉडी का नेचरल ऑइल नहाने से कम होने लगता है। स्किन ड्राई हो जाए तो इन्फेक्शन या एलर्जिक रिएक्शन का खतरा भी बढ़ता है। वहीं रोज नहीं नहाया जाए तो स्किन मेंटन रहती है।

कितनी बार नहाएं?

इन फ़ायदों को देख आप सोच रहे होंगे कि हम सप्ताह में कितनी बार नहाएं। न नहाने के फायदे जरूर हैं। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप कई दिनों तक नहाएं नहीं। यदि आप नहाने में 1 दिन का गैप रखें तो शरीर के लिए ये अच्छा बैलेंस होगा। हालांकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस गैप को घटा बढ़ा सकते हैं।

कितनी देर तक नहाना चाहिए?

कुछ लोग 2 मिनट में नहाकर बाहर आ जाते हैं तो वहीं कुछ घंटों तक बाथरूम में घुसे रहते हैं। यदि आपकी स्किन हेल्थी है या ड्राई है तो आप बस 5 मिनट तक ही नहाएं। वहीं ऑयली स्किन वाले 8 से 10 मिनट तक नहा सकते हैं। नहाने के समय सामान्य पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। अधिक गर्म या ज्यादा ठंडा पानी भी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है।

वैसे आप रोज नहाते हैं या कभी-कभी? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Back to top button