अध्यात्म

इन 5 राशियों को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद, अगले 13 महीने तक नहीं होगी धन की कमी

शनि ग्रह धीमी गति से चलता है और हर ढाई साल में अपनी राशि बदलता है। हालांकि इस बीच उनकी चाल बदलती है तो नक्षत्र परिवर्तन भी होता है। वहीं अन्‍य ग्रहों के साथ युति होती है। मतलब राशि बदले बिना भी शनि ग्रह हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डाल सकता है।

shani dev

बीती 18 फरवरी 2022 को शनि ग्रह ने नक्षत्र बदलकर धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर किया है। अब अगले 13 महीनों तक शनि इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। ऐसे में इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। हालांकि 5 राशियों के लिए यह चीज शुभ रहेगी।

मेष राशि

mesh

जीवन में स्थिरता आएगी। पुराने रुके हुए कार्य समय पर पूर्ण होंगे। करियर में उछाल देखने को मिलेगा। बेरोजगारों को जॉब मिलेगी। जिनकी पहले से नौकरी है उन्हें प्रमोशन मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। किसी शुभ कार्य से दूर की यात्रा हो सकती है। संपत्ति खरीदने के लिए समय अच्छा है। जीवन साथी से रिश्ते मधुर होंगे। मेहनत करने पर अचानक धन लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि

Taurus

नौकरी और करियर में लाभ होगा। बॉस आपके काम से खुश होगा। नए जॉब के ऑफर मिलेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। यदि कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये समय उत्तम है। आय में लगातार वृद्धि होगी। धन आगमन रुकने का नाम नहीं लेगा। पैसों के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं। रुका धन भी वापस मिल जाएगा।

मिथुन राशि

करियर में अचानक कई पॉजिटिव बदलाव आएंगे। आपकी और परिवार की सेहत ठीक रहेगी। प्यार में सफलता मिलेगी। भगवान की कृपा से भाग्य आपका साथ देगा। आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे वह सफल हो जाएगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अपनों से प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी संग किसी रोमांटिक ट्रिप पर जा सकते हैं।

कर्क राशि

शादी के योग बनेंगे। आपकी पसंद का जीवनसाथी मिलेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। लव मैरिज वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। चीजें आपके हीत में होगी। सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से रिश्ते सुधरेंगे। संतान सुख मिलेगा। बिजनेस में तरक्की होगी। रुके काम पूर्ण होंगे। सुखद यात्रा हो सकती है।

धनु राशि

सफलता आपके कदम चूमेगी। पैसों की बारिश होगी। रुका धन भी मिल जाएगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। विवाह के योग बनेंगे। प्यार में सफलता मिलेगी। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। पैसा कमाने के नए साधन मिलेंगे। अपनों से प्रेम बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

Back to top button