दिलचस्प

पाकिस्तान में एलियंस! इस्लामाबाद के आसमान में दिखा हैरतअंगेज नजारा

हमारी धरती के अलावा क्या किसी दूसरे ग्रह पर भी जीवन मौजूद है। क्या सिर्फ हमारी पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जो पूरे ब्रम्हांड में जीवन रखती है। क्या एलियंस होते हैं या सिर्फ एक कोरी कल्पना मात्र हैं। ऐसे ही कई सवाल दशकों से हमारे मन में चल रहे हैं। वैज्ञानिक भी दूसरे ग्रह के प्राणियों के बारे में अलग-अलग दावे करते रहते हैं।

हालांकि कई बार उनके स्पेसशिप को देखने का दावा भी किया जा चुका है। एक बार फिर कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जो पाकिस्तान की है। तस्वीर शेयर करने वाले शख्स का दावा है कि पाकिस्तान में एलियंस पहुंच चुके हैं। आइए जानें ये दावा किसने किया है और उसके दावे में कितना दम है।

इस्लामाबाद के आसमान में दिखा यूएफओ

एलियंस होते हैं या नहीं, ये बहस बहुत लंबी चल सकती है लेकिन इलियंस के स्पेस शिप देखने के दावे अक्सर हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही दावा बर्मिंघम में रहने वाले अरसलान ने किया है। उसका दावा है कि उसने पाकिस्तान में एलियन्स का शिप देखा है। उसने यूएफओ का आकार भी बताया है। अरसलान का कहना है कि ये यूएफओ तिकोने आकार का था और उसने इस स्पेस शिप की वीडियो भी बना ली है। इसके साथ ही उसने कई तस्वीरें भी खींची है। दावा करने वाले शख्स ने 12 मिनट की वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया है।

यूएफओ से निकल रही थी लाइट

अरसलान का दावा है कि यूएफओ ठोस काले रंग का था। इससे लाइट भी निकल रही थी और ये लोगों की नजरों से बचकर उड़ान भरना चाह रहा था लेकिन वो उजागर हो गया। उसका कहना है कि यूएफओ पतंग के जैसे नजर आ रहा था और बिना टेलीस्कोप के काले पत्थर जैसा दिख रहा था। हालांकि जब उसने कैमरे को जूम किया तो उसका आकार तिकोना नजर आया।

खास बात ये है कि यूएफओ पक्षियों के साथ ही उड़ रहा था और पक्षी उससे दूरी बनाकर उड़ते दिख रहे थे। अरसलान का दावा है कि उसने यूएफओ को खोज लिया है जो एक बड़ी उपबल्धि है।

ड्रोन होने से भी किया इनकार

33 साल के युवक ने एक और दावा किया है। उसका ये भी कहना है कि जो लोग इसे ड्रोन कह रहे हैं, वो जानते नहीं हैं कि ये कोई ड्रोन नहीं था। उसने कहा कि वो कई ड्रोन्स को उड़ा चुका है और उनके बारे में जानता है। वहीं उसने इसे सेना के खुफिया विमान होने के दावे को भी सिरे से खारिज कर दिया। उसने कहा कि दिन के भरे उजाले में ये कोई सेना का विमान नहीं था।

अरसलान का कहना है कि ये यूएफओ ही था। वहीं उसके इस दावे ने एलियंस हंटर्स के कान खड़े कर दिए हैं। उसके इस दावे की पड़ताल की जा रही है। दूसरी ओर कुछ लोग इसे मजाक में भी ले रहे हैं। लोग अरसलान के दावे को लेकर पाकिस्तान का भी मजाक उड़ा रहे हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान में अब एलियंस भी खतरा बन गए हैं।

Back to top button