बॉलीवुड

भारती सिंह से शादी करने के लिए तैयार नहीं थे हर्ष लिंबाचिया, इस मज़बूरी में लिए थे फेरे : Video

अपनी लाजवाब कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को भला कौन नहीं जानता। भारती सिंह ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किए हैं, इसके बाद उन्हें इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल हुआ है। आज आलम यह है कि भारती सिंह को घर-घर में पहचाना जाता है और उनके अंदाज को भी फैंस खूब पसंद करते हैं। वहीं उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी लोग खूब पसंद करते हैं और इन दोनों की जोड़ी पर अक्सर प्यार लुटाते नजर आते हैं।

bharti singh

बता दें, दोनों ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने यूट्यूब चैनल ‘लाइफ ऑफ लिंबाचिया’ पर यह दोनों अक्सर मजेदार वीडियोज शेयर करते रहते हैं जिनमें दोनों मस्ती भरे अंदाज और एक दूसरे के साथ नोकझोंक करते हुए नजर आते हैं।

हाल ही में हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हर्ष बताते नजर आते हैं कि वह कभी भी भारती सिंह से शादी नहीं करना चाहते थे। आइए जानते हैं क्या है इस खबर का पूरा सच?

bharti singh

दरअसल, इन दिनों भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘देश की शान हुनरबाज’ को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की कॉमेडी दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देती है। इस बीच इस कपल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें हर्ष कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, वह भारती सिंह से शादी नहीं करना चाहते थे।

bharti singh

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, दोनों अपने बच्चे से जुड़े सवालों का जवाब फैंस को दे रहे होते हैं। तभी दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है। इस पर भारती सिंह कहती है कि, “अगर इतनी दिक्कत थी तो मुझसे शादी क्यों की?” इस पर मजाकिया अंदाज में हर्ष कहते हैं कि, “दिमाग खराब हो गया था मेरा, आज तक पछतावा हो रहा है।” दोनों ही इस वीडियो में मस्तीभरी अंदाज में नजर आते हैं।

bharti singh

बता दें, इस जोड़ी के घर जल्दी किलकारी गूंजने वाली है। भारती सिंह प्रेग्नेंट है और उन्होंने यह खुशखबरी एक मजेदार वीडियो के माध्यम से साझा की थी।

भारती सिंह प्रेग्नेंसी में भी काम कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि भारती सिंह प्रेगनेंसी में काम करने वाली पहली कलाकार बन चुकी है। वहीं फैंस भी उनका जज्बा बढ़ाते नजर आते हैं। बता दें, भारती और हर्ष ने साल 2017 में गोवा में धूमधाम से शादी रचाई थी। शादी के चार साल बाद दिसंबर 2021 में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

Back to top button