दिलचस्प

मिलिए डेढ़ साल के Google Boy से, पलक झपकते ही हर जवाब देता है ट्रक ड्राइवर का बेटा

इंटरनेट की दुनिया में अगर हमें किसी भी सवाल का जवाब चाहिए होता है तो हम गूगल से पूछते हैं। हमको सटीक जवाब मिल जाता है और वो भी बिना किसी देरी, लेकिन अगर हम कहें कि 20 माह यानि करीब डेढ़ साल का बच्चा भी गूगल जैसा ही तेज है। वो भी सवालों के जवाब पलक झपकते ही दे देता तो आप जानना जरूर चाहेंगे कि वो कौन है।

ये अद्भुत प्रतिभा का धनी बच्चा किसी बड़े घर का नहीं है बल्कि एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। वो एक ट्रक ड्राइवर का बच्चा है लेकिन उसकी चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर इलाके तक में खूब हो रही है। अगर आप भी उससे जुड़ी बातें जानना चाहते हैं तो आइए हम आपको इस बच्चे के बारे में और जानकारी देते हैं।

झारखंड में रहता है गूगल ब्वॉय

उम्र बस 20 माह यानि करीब डेढ़ साल लेकिन दिमाग इतना तेज कि गूगल भी फेल हो जाए। जी हां मिलिए झारखंड के गूगल ब्वॉय अंकुश से जिसके बारे में जानकर आप भी उसके फैन हो जाएंगे। इसकी तेज याद्दाश्त को जानकर लोग इसे गूगल ब्वॉय और छोटा कौटिल्य भी बुलाने लगे हैं।

अंकुश गरीब परिवार से है और इसके पिता ट्रक चलाते हैं। उनके घर जिस बच्चे ने 20 माह पहले जन्म लिया था वो बहुत विलक्षण प्रतिभा का धनी है। अंकुश अपनी तेज याद्दाश्त से लोगों को एक बार में ही चौंका देता है। गिरडीह जिले में रहने वाले ये बच्चा हर सवाल का सटीक जवाब देता है। अपनी इसी प्रतिभा के दम पर ये नन्हा बच्चा पूरे इलाके में काफी चर्चा में चल रहा है।

याद कर चुका है पूरी किताब

गूगल ब्वॉय अंकुश की मेमोरी इतनी शार्प है कि वो गुड इंग्लिश नाम की पूरी किताब ही याद कर चुका है। उसके परिवार वाले एक बार उसको जो बता देते हैं, वो उसको पूरा याद हो जाता है मानो उसके दिमाग में छप जाता है। किताब में दिखाए गए सभी चित्र चाहे पशु, पक्षी हो या सब्जियां और फल, उसको सबके नाम याद हैं। वो सबके नाम अंग्रेजी में बताता है।

इतना ही नहीं सीएम हो यां पीएम, उसको सबके नाम याद हैं। तस्वीर देखकर ही वो सब नाम झट से बता देता है। कोई भी सवाल पूछो, वो उसको पलक झपकते ही जवाब दे देता है। उसकी याद्दाशत का नमूना देखकर लोग भी हैरत में पड़ जाते हैं।

पिता रहते हैं बाहर, मां पढ़ाती हैं अंकुश को

अंकुश के पिता ट्रक ड्राइवर हैं और अपने काम की वजह से वो ओडिशा में रहते हैं। अंकुश की पढ़ाई लिखाई का ख्याल उसकी मां रखती हैं। वो ही अंकुश के लिए किताबें लाती हैं और उसे पढ़ाती हैं। इसके साथ ही अंकुश की दादी भी उसको बहुत कुछ सिखाती हैं। अंकुश के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। वो अपनी माताजी की गोद में बैठकर सवालों का जवाब देता है। उसकी तुलना फेमस हो चुके कौटिल्य से की जा रही है। वो भी अपने तेज दिमाग की वजह से काफी फेमस हो गया था।

Back to top button