अध्यात्म

मार्च में पैदा हुए लोग कैसे होते हैं? जाने उनका स्वभाव, करियर और लव लाइफ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर माह बदलने वाली ग्रहों की चाल से किसी जातक के गुणों का आकलन संभव है। ऐसे में आज हम आपको मार्च में जन्म लेने वाले लोगों से जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं। यदि आप या आपका कोई परिचित मार्च में पैदा हुआ है तो ये जानकारी जरूर पढ़ें।

व्यक्तित्व

मार्च माह में पैदा हुए लोग मिलनसार, भरोसे के लायक, स्नेह करने वाले और बड़े दिल के होते हैं। इन लोगों से मिलना और बातचीत करना हर कोई पसंद करता है। इन्हें मित्रों के साथ घूमने फिरने का बड़ा शौक होता है। इनकी इंट्यूशन पॉवर कमाल की होती है।

ये भविष्य में होने वाले नुकसान और समस्याओं का आकलन पहले से कर सही निर्णय लेते हैं। इनका व्यक्तित्व सिंपल लेकिन विचार गहरे होते हैं। इन्हें जीवन में एडवेंचर पसंद होता है। इनके काम करने का तरीका सबसे अनोखा होता है।

लव लाइफ

मार्च महीने में पैदा हुए लोग बहुत ही रोमांटिक होते हैं। इन्हें किसी से पहली नजर में प्यार नहीं होता है, लेकिन जब एक बार से किसी को दिल दे तो उसका साथ कभी नहीं छोड़ते हैं। इन्हें अपने जीवनसाथी के चेहरे पर मुस्कान बिखेरना अच्छा लगता है। ये प्यार में वफादार होते हैं।

यदि इनका किसी से रिश्ता टूट भी जाए तो ये उनसे नफरत नहीं करते हैं, बल्कि उनसे दोस्त के रूप में जुड़े रहते हैं। ये पार्टनर के लाइफ में दुख नहीं देख सकते हैं। उन्हें मुसीबत में फंसा देख उनकी मदद की हर संभव कोशिश करते हैं। ये कुछ बातें दिल में छिपाकर रखना पसंद करते हैं।

स्वभाव

मार्च में पैदा हुए लोग स्वभाव में बड़े बातूनी और हंसमुख होते हैं। इनका यही स्वभाव इन्हें कहीं भी घुलने मिलने में मदद करता है। जब भी कोई पार्टी होती है तो लोग इन्हें पहले याद करते हैं। इनके कई सारे दोस्त होते हैं। ये सभी से अच्छा व्यवहार बनाकर रखते हैं।

ये अध्यात्म में यकीन रखते हैं। धार्मिक कार्य और दान धर्म बढ़ चढ़कर करते हैं। इन्हें सजने-संवरने और नई चीजों को खरीदने का शौक होता है। ये पैसा भी खूब खर्च करते हैं। दोस्तों के लिए ये किसी भी हद तक चले जाते हैं। ये अच्छे दोस्त और जीवनसाथी बनते हैं।

करियर

मार्च में जन्में लोगों का करियर मेहनत से ज्यादा भाग्य की वजह से ऊंचाइयों को छूता है। ये लोग बड़े मेहनती होते हैं। जीवन में खूब पैसा कमाते हैं। इनमें लिखने, सीखने और बोलने की ललक होती है। इस गुण के चलते ये रेडियो और फिल्म में काम या निर्माण करने का शौक रखते हैं।

ये एक अच्छे टीचर, एक्टर, राइटर, लीडर या नेता बनते हैं। इनका जल्दी मिलने घुलने का स्वभाव इनके करियर में भी योगदान देता है। लोग इन्हें पसंद करते हैं, इसलिए इन्हें आगे बढ़ाने में मदद भी करते हैं। ये माता-पिता का नाम रोशन करते हैं।

Back to top button