बॉलीवुड

दगाबाज निकले थे इन टॉप बॉलीवुड हीरोइनों के पति, अब दोबारा दिल लगाने से भी लगता है डर

शादी का रिश्ता प्यार और भरोसे की दीवार पर टिकता है। जब रिश्ते में ये दोनों चीजों गायब हो जाती हैं तो इसका कोई मतलब नहीं रहता है, फिर तलाक ले लेना ही सही होता है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने लव मैरिज में ऐसा दर्द झेला कि फिर दोबारा शादी नहीं रचाई।

पूजा भट्ट (Pooja Bhatt)

पूजा भट्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस और फेमस निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की बड़ी बेटी है। पूजा ने 2003 में वीडियो जॉकी मनीष मखीजा से शादी की थी। लेकिन 2014 में दोनों का तलाक हो गया। इस तलाक के बाद पूजा का शादी पर से विश्वास उठ गया और उन्होंने दोबारा शादी करने की हिम्मत नहीं की। वे 49 की उम्र में एक सिंगल लाइफ जी रही हैं।

संगीता बीजलानी (Sangeeta Bijlani)

बॉलीवुड की बीते जमाने की एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने 1996 में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की थी। लेकिन 2010 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद संगीता का दिल ऐसा टूटा कि उन्होंने दोबारा सात फेरे नहीं लिए। वह 61 की उम्र में अकेले ही रह रही हैं।

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor)

90 के दशक की पॉपुलर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर संग सात फेरे लिए थे। इस शादी से उन्हें दो बच्चे भी हुए। लेकिन शादी के बाद करिश्मा ने पति पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए, नतिजन दोनों का 2016 में तलाक हो गया। तलाक के बाद करिश्मा अकेले ही दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं। वे 47 की हैं और फिर से शादी नहीं करना चाहती हैं।

चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh)

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने 2001 में गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी रचाई थी। फिर 2014 में दोनों का तलाक हो गया था। इस तलाक के बाद चित्रांगदा सिंह ने दूसरी शादी करने की हिम्मत नहीं की। वह 45 साल की हैं और अकेले ही अपना जीवन एन्जॉय कर रही हैं।

मनीषा कोइराला (Manisha Koirala)

मनीषा कोइराला कभी 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थी। लेकिन फिर उन्होंने 2010 में बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी रचा ली। शादी के बाद उनका करियर तो बर्बाद हुआ ही, लेकिन शादी भी दो साल से ज्यादा टिक नहीं पाई। उन्होंने 2012 में पति से तलाक ले लिया। अब वे 51 की उम्र में सिंगल लाइफ जी रही हैं।

कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma)

फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने साल 2010 में एक्टर रणवीर शौरी से लव मैरिज की थी। हालांकि शादी के पाँच साल बाद ही दोनों अलग रहने लगे। वहीं अगले पांच सालों बाद यानि 2020 में दोनों ने तलाक भी ले लिया। तलाक के बाद कोंकणा ने फिर से शादी नहीं की। वे 42 की उम्र में अकेले जिंदगी गुजार रही हैं।

Back to top button