बॉलीवुड

फरहान की शादी में जैसे ही पहुंची ये हसीन लड़की, दुल्हन की जगह इस पर टिक गईं सबकी निगाहें

बॉलीवुड में एक बड़ी शादी 19 फरवरी को हो गई। ये शादी लेखक जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर की थी। उन्होंने अपनी प्रेमिका शिबानी खांडेकर के साथ सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खा लीं और एक दूजे के हो गए। इस शादी की चर्चा जोर-शोर से चल रही थी। इसके बाद भी शादी को काफी लो प्रोफाइल ही रखा गया। इस समारोह में गिने-चुने ही मेहमान बुलाए गए थे। वहीं इस वेडिंग में एक खूबसूरत लड़की मौजूद थी जिसको हर कोई नोटिस कर रहा था। आइए जानें वो लड़की कौन थी।

खंडाला वाले फॉर्म हाउस में हुई शादी

फरहान अख्तर ने अपनी गर्लफ्रैंड शिबानी के साथ 19 फरवरी को शादी कर ली। ये शादी जावेद अख्तर यानि फरहान के पिता के खंडाला वाले फॉर्म हाउस में हुई। इस पार्टी में मेहमानों की ओर से काफी धमाल भी मचाया गया। अभिनेता ऋतिक रोशन तो इस शादी में फरहान के साथ डांस भी करते नजर आए।

उनके डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया रहा। वैसे ये फरहान की दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने अधुना से शादी की थी जो उनसे उम्र में छह साल बड़ी थीं। दोनों ने 17 साल साथ रहने के बाद तलाक ले लिया। तब से ही फरहान शिबानी को डेट कर रहे थे और आखिरकार उन्होंने शिबानी को अपना बना ही लिया। फरहान की दो बेटियां हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया में पढ़ी लिखी शिबानी दांडेकर की ये पहली शादी है।

farhan akhtar marriage

जानें कौन थी वो लड़की जिसपर टिकीं सबकी निगाहें

अख्तर परिवार ने इस शादी को निजी ही रखा था। इसी वजह से बहुत सारे मेहमानों को नहीं बुलाया गया था। फिर भी ऋतिक से लेकर कई बड़ी हस्तियां शादी में मौजूद थीं। वहीं एक खास मेहमान भी शादी में आई थी जिसको शिबानी ने बुलाया था। वो कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती थी। जी हां सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया भी शादी में आई थी।

वो सफेद रंग के आउटफिट में समारोह में पहुंची थी और लोगों की नजरें उस पर टिक गई थी। सफेद कपड़ों में रिया बेहद हसीन लग रही थी। उसने शादी समारोह में हंसते हुए फोटो भी खिंचवाई थी जो काफी वायरल हो गई थी। ये फोटो खुद रिया ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी।

सुशांत केस में उछला था रिया का नाम

मशहूर एक्टर सुशांत की आत्महत्या केस में रिया का नाम काफी उछला था। उसके खिलाफ तमाम आरोप भी लगाए थे। हालांकि रिया के खिलाफ अभी भी केस चल रहा है।

rhea chakraborty

पुलिस ने रिया पर सुशांत केस से जुड़े ड्रग्स मामले पर केस दर्ज किया था। इसके बाद उनको और उनके भाई को गिरफ्तार भी कर लिया गया था और दोनों को जेल भी हो गई थी। रिया फिलहाल जमानत पर बाहर चल रही हैं। रिया अभिनेत्री होने के साथ ही वीडियो जौकी भी रह चुकी है। इसी दौरान उसकी मुलाकात सुशांत से हुई थी और दोनों के बीच प्यार हो गया था। वो अक्सर सुशांत सिंह राजपूत की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर उनको बहुत मिस करने की बात कहती हैं।

Back to top button
?>