समाचार

दूल्हा डालने जा रहा था जयमाल, तभी स्टेज पर चढ़ा आशिक और खून से भर दी मांग

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात 12 बजे हो रहे शादी समारोह में फिल्मों जैसा सीन हो गया। यहां समारोह में चल रही जयमाल के दौरान प्रेमी ने ऐसा कांड कर दिया जिसके बाद क्या बाराती और क्या घराती, हर कोई हैरान रह गया। जयमाल के दौरान जब दूल्हा वधू को माला पहनाने जा रहा था, इतने में ही लड़की का प्रेमी स्टेज पर चढ़ गया और उसने अपने खून से लड़की की मांग भर डाली।

इसके बाद लड़के की जमकर धुनाई भी हो गई और वो इस समय अस्पताल में भर्ती है। पूरी घटना गांव में चर्चा का विषय बन गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

यूपी के प्रतापगढ़ का है मामला

अक्सर आपने हिन्दी फिल्मों में ऐसा नजारा देखा होगा जहां प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी में पहुंच जाता है और हंगामा कर देता है। आपको लगता होगा कि ये हकीकत में नहीं होता होगा।

यूपी के प्रतापगढ़ जिले में एक ऐसा ही वाक्या हो गया जो पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है। जिले के उदयपुर इलाके के गांव की ये घटना है जहां शुक्रवार को शादी हो रही थी। इसी दौरान लड़की का प्रेमी अजय वहां आ धमका और बवाल खड़ा कर दिया।

लड़के के चल रहा था अफेयर

जिस लड़की की शादी हो रही थी, उसका प्रेम प्रसंग इलाके के ही लड़के अजय से चल रहा था। 21 साल की लड़की के प्रेम की खबर घरवालों को हुई तो उन लोगों ने जल्दबाजी में लड़की और उसकी छोटी बहन की शादी तय कर दी। लड़की को घरवालों ने बाहर निकलने से मना कर दिया था जिसके बाद उसकी लड़के से मुलाकात ही नहीं हो सकी।

shaadi delhi

दोनों की बारात भी शुक्रवार को पहुंच गई थी। हालांकि इसी बीच लड़की का प्रेमी अजय वहां आ गया। दूल्हा लड़की को माला पहनाने की तैयारी कर रहा था। अजय अपनी प्रेमिका को किसी और का होते नहीं देख सका। वो बौखलाहट में स्टेज में चढ़ गया। उसके हाथ में ब्लेड थी जिससे उसने अपना हाथ काटा और फिल्मी स्टाइल में दुल्हन की मांग अपने खून से भर दी।

लोगों ने जमकर की पिटाई, पुलिस ने बचाया

इस घटना से दुल्हा हैरान हो गया। इतने में घराती और बराती भी स्टेज पर चढ़ गए और अजय को दबोच लिया। सबने मिलकर अजय की जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने पूरी घटना की सूचना पुलिस को दे दी। आनन-फानन में पुलिस भी समारोह में पहुंच गई और अजय को किसी तरह लोगों से बचाया।

shaadi

हालांकि पिटाई से अजय घायल हो गया था, ऐसे में पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती करवाया। सीओ ने बताया कि इसके बाद शादी की रस्मों को पुलिस की मौजूदगी में ही पूरा करवाया गया और लड़की की विदाई भी हो गई। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से मामले में तहरीर नहीं दी गई है। इसी वजह से पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। सीओ का कहना है कि अगर किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दी जाएगी तो लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button