बॉलीवुड

कभी गैराज में काम करते थे अनिल कपूर, अब हैं करोड़ों की प्रॉपर्टी, जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक

जब भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेहतरीन एक्टर की बात होती है तो सुपरस्टार अनिल कपूर का नाम जरूर आता है। अनिल कपूर ने अपनी लाजवाब एक्टिंग से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम कमाया है और आज भी वह बॉलीवुड दुनिया से जुड़े हुए हैं। अपनी लाजवाब फिटनेस के लिए मशहूर अनिल कपूर ने 80 और 90 के दशक में अपनी फिल्मों से तहलका मचा दिया था।

बता दें, अनिल कपूर ने साल 1979 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम तुम्हारे’ से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘हम पांच’ और ‘शक्ति’ जैसी फिल्मों में छोटे किरदार निभाए हालांकि वह अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहे।

anil kapoor

इसके बाद अनिल कपूर को यशराज चोपड़ा की फिल्म ‘मशाल’ में काम करने का मौका मिला और इस फिल्म से वह रातोरात सुपरस्टार बन गए। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म के लिए अनिल कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला।

इसके बाद उन्होंने शेखर कपूर की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में काम किया जिसके माध्यम से उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में अलग रुतबा हासिल हुआ और आज भी बरकरार है। दिलचस्प बात यह है कि अनिल कपूर को फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ से सफलता मिलते ही उन्हें बॉलीवुड का मिस्टर इंडिया भी कहा जाता है।

anil kapoor

24 नवंबर 1956 में मुंबई के तिलक नगर में जन्मे अनिल कपूर बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखते थे। उनके पिता सुरिंदर कपूर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर हुआ करते थे जबकि उनकी मां निर्मला कपूर एक्ट्रेस थी। कहा जाता है कि, फिल्मों में काम करने से पहले अनिल कपूर अभिनेता राज कपूर के गैराज में काम किया करते थे।

बता दे अनिल कपूर के अलावा उनके भाई बोनी कपूर और संजय कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। बचपन से ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहने से अनिल कपूर की लाइफ काफी लग्जरी है। वह एक फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ की फीस वसूलते हैं।

anil kapoor

एक रिपोर्ट की मानें तो अनिल कपूर करीब 85 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां और बंगले हैं जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। बता दें, अनिल कपूर के पास मुंबई के जुहू में एक आलीशान बंगला है जिसकी कीमत करीब 25 से 30 करोड़ बताई जाती है। अनिल कपूर का यह बंगला लग्जरी सुविधाओं से भरपूर है जिसमें वह अपनी आलीशान जिंदगी जीते हैं।

anil kapoor

इसके अलावा अनिल कपूर के पास विदेशों में भी कई प्रॉपर्टी है जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। बता दें, दुबई में भी अनिल कपूर का एक घर है जिसमें उनके शो ’24’ के सीजन की शूटिंग की गई थी। अनिल कपूर के पास एक आलीशान बंगला कैलिफोर्निया में भी है जहां पर उनके बेटे हर्षवर्धन पढ़ाई करने के लिए पहुंचे थे।

रिपोर्ट की मानें तो अनिल कपूर का यह बंगला समुद्र के किनारे हैं। इस बंगले की कीमत करीब $1 से भी अधिक बताई जाती है। इसके अलावा अनिल कपूर कई लग्जरी गाड़ियां है जिनमें बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज और लैंबॉर्गिनी गैलार्डो स्पाइडर गाड़ी शामिल है।

anil kapoor

बता दें, अनिल कपूर ने अपने करियर में ‘तेजाब’, ‘कर्मा’, ‘बेटा’, ‘राम लखन’, ‘किशन’, ‘कन्हैया’, ‘लाडला’, ‘जुदाई’, ‘रूप की रानी चोरों का राजा’, ‘जमाई राजा’, ‘खेल’, ‘शूटआउट वडाला’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। बता दे अनिल कपूर की जोड़ी सबसे अधिक माधुरी दीक्षित के साथ पसंद की गई थी।

इस जोड़ी ने अपने करियर में करीब 20 फिल्मों में काम किया। न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अनिल कपूर ने अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया और उन्हें ऑस्कर अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा अनिल कपूर को दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं और उनके पास 6 फिल्म फेयर अवार्ड है।

anil kapoor

Back to top button