अध्यात्म

गुरु का अस्त होना इन 6 राशियों के लिए बनेगा मुसीबत, अगले एक माह छाए रहेंगे दुख के बादल

ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार सभी 9 ग्रहों का 12 राशियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। गुरु ग्रह की बात करे तो ये सभी ग्रहों में सबसे शुभ माना जाता है। लेकिन इसका अस्त होना अशुभ होता है। इस वर्ष 19 फरवरी 2022 को गुरु अस्‍त हो रहा है। इसका सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों असर पड़ेगा। इनमें 6 राशियों को सबसे अशुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्हें 27 मार्च को गुरु के उदित होने तक कई चुनौतियों और दुखों का सामना करना पड़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

बृहस्पति के अस्त होने से वृषभ राशि के जातकों को कामकाज में कठिनाइयां आएगी। उन्हें वर्कप्‍लेस पर पूर्ण संतुष्टि नहीं मिलेगी। अपने सह-कर्मियों से उनकी नहीं बनेगी। नौकरी में कई कठिनाई आएगी। बॉस से भी अनबन हो सकती है। वहीं व्यापार भी घाटे में जा सकता है। इस स्थिति में आपको धैर्य से काम लेकर इन 32 दिनों के निकलने का इंतजार करना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लिए भी बृहस्पति का अस्‍त होना करियर में कई बाधाएं लाएगा। आप कितनी भी मेहनत कर लें, लेकिन आपको उसका उचित फल नसीब नहीं होगा। छोटे से छोटा काम करने में भी कई प्रॉब्लम आएगी। किस्मत आपका साथ नहीं देगी। इस कठिन स्थिति में भगवान का नाम लेना सही होगा। उन्हें खुश कर आप इन कठिन दिनों को जैसे तैसे निकाल सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

गुरु के अस्त होने से कन्या राशि के लोगों की जॉब पर खतरा मंडरा सकता है। उन्हें नौकरी बदलनी तक पड़ सकती है। प्रमोशन अभी भी अटका ही रहेगा। वहीं बेरोजगारों को कुछ और दिन नौकरी नहीं मिलेगी। कारोबारियों की बात करें तो उन्हें भी घाटा देखना होगा। इन 32 दिनों तक कहीं भी पैसों का निवेश न करें। किसी को उधार भी न दें। कीमती चीजों को संभालकर रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

गुरु का अस्त होना धनु राशि के जातकों को मुसीबत में डाल सकता है। खासकर उनका करियर दाव पर लग सकता है। नौकरी में तबादला हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना जरूरी है। गुस्से में कोई ऐसा कार्य न करें जिसका पछतावा बाद में हो। हर काम को करने से पहले शांति से बैठकर सोच विचार कर लें। आपकी एक गलती आपके करियर को तबाह कर सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

गुरु ग्रह के अस्त होने से मकर राशि के जातकों को पारिवारिक चुनौतियां झेलनी पड़ेगी। घर में लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। अपनों से रिश्ता खराब हो सकता है। इस स्थिति में जुबान और गुस्से पर कंट्रोल रखना सही होगा। बड़े बुजुर्गों को कोई कठोर शब्द न बोलें। परिवार में दिक्कत आ सकती है। वहीं करियर में भी परेशानियों को झेलना होगा। छात्रों के लिए भी समय थोड़ा कठिन हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

गुरु ग्रह के अस्त होने से कुंभ राशि के जातकों को लाइफ में कई असफलताएं झेलना पड़ेगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह समय पर नहीं होगा। उसमें कोई न कोई दिक्कत जरूर आ सकती है। नौकरी में भी परेशान आएगी। ट्रांसफर होने के योग भी बन रहे हैं। अपनों से लड़ाई भी हो सकती है। प्रेम के मामलों में असफलता ही मिलेगी। गुस्सा काबू में रखें।

Back to top button