बॉलीवुड

दुल्हन बनीं कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह, गुपचुप तरीके से रचाई शादी?

टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘बिग बॉस-13’ के जरिए अपनी एक खास पहचान बना चुकी अभिनेत्री और अभिनेता कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह इन दिनों काफी चर्चा में है। बता दें, आरती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है।

aarti singh

हाल ही में आरती सिंह की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिसमें वह दुल्हन बनी हुई नजर आ रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आरती सिंह ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है? आरती लाल जोड़े में बड़ी खूबसूरत लग रही है और उनकी तस्वीरों को भी काफी पसंद किया जा रहा है। आइए जानते हैं क्या सच में आरती सिंह की शादी हो चुकी है या फिर उन्होंने सिर्फ फोटो शूट करवाया है?

aarti singh

सबसे पहले हम आपको ये बताना चाहेंगे कि आरती सिंह टीवी दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री जिन्होंने कई पॉपुलर सीरियल्स में काम किया है। इसके बाद आरती सिंह बिग बॉस-13 में भी शामिल हुई जिसके माध्यम से उन्हें इंडस्ट्री में काफी सफलता हासिल हुई थी।

फिलहाल आरती सिंह किसी भी सीरियल में नजर नहीं आ रही है। लेकिन वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई है और आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती है।

इसी बीच आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर दुल्हन के रूप में सजी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिन्हें देख लोग दीवाने हो बैठे हैं। खुले आसमान में आरती ने दुल्हन के रूप में फोटोशूट करवाया है और उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “‘Magic Hour’।”

सोशल मीडिया पर आरती सिंह की इन तस्वीरों पर खूब तारीफें मिल रही है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर टीवी सेलेब्स भी उनके इस लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि फैंस भी है जानना चाहते हैं कि क्या आरती सिंह की शादी हो रही है? ऐसे में एक फैन ने लिखा कि, “क्या आप शादी कर रही हो’ वही दूसरे ने लिखा कि, “क्या आपकी शादी हो गई है।”

गौरतलब कि काफी लंबे समय से टीवी दुनिया में नाम कमा रही आरती सिंह ने अभी तक शादी नहीं रचाई है। वही फैंस भी उनकी शादी को लेकर काफी उत्साहित है। पिछले दिनों हुए एक इंटरव्यू के दौरान आरती ने अपनी शादी पर बात करते हुए कहा था कि, उन्हें अब तक ऐसा कोई नहीं मिला है जिससे वह शादी रचा सके।

बता दें, आरती सिंह उस दौरान काफी चर्चा में रही थी जब उन्होंने बिग बॉस 13 में कहा था कि 13 साल की उम्र में उनके साथ रेप करने की कोशिश हुई थी। इस बयान के बाद आरती सिंह का नाम काफी लाइमलाइट में रहा था, वही उनके फैंस काफी चौक गए थे।

आरती सिंह ने अपने करियर में टीवी के मशहूर सीरियल ‘गृहस्थी’ और एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल ‘परिचय’ में काम किया था। दोनों ही सीरियल से आरती को काफी पॉपुलरटी हासिल हुई। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल ‘उतरन’ और ‘देवों के देव महादेव’ में भी काम किया। इसके बाद वह कई सीरियल्स का हिस्सा बनी।

aarti singh

Back to top button