दिलचस्प

बड़ी कामयाबी: मिल गए एलियंस, धरती पर लाने की हो रही है तैयारी, दिखते हैं रॉड जैसे

हमारी पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति हुई और यहां सभ्यता फल-फूल रही है। जीवन के लिए जिन चीजों की जरूरत होती है वो हमारे ग्रह में मौजूद है। वैज्ञानिकों का हमेशा से मानना रहा है कि ब्रह्माण्ड में हम अकेले नहीं हैं। यहां कई ऐसे ग्रह होंगे जिनमें जीवन होगा। अब वैज्ञानिकों के इस दावे को ठोस कारण भी मिल गया है।

वैज्ञानिकों को आखिरकार एलियंस मिल गए हैं। ये एलियंस पृथ्वी से ज्यादा दूर भी नहीं हैं लेकिन अब तक इनकी खोज नहीं हो पाई थी। अब वैज्ञानिक इनको धरती पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। आइए जानें कि ये एलियंस कहां मिले हैं और किस रूप में वैज्ञानिकों को नजर आए।

इस जगह पर मिली बड़ी कामयाबी

अंतरिक्ष विज्ञानी लंबे समय से धरती के अलावा दूसरे ग्रहों पर भी जीवन की खोज करने में जुटे हुए हैं। बड़े-बड़े वैज्ञानिक चाहें आइंस्टीन हों या स्टीफन हॉकिन्स, किसी ने भी परग्रहियों के वजूद को नकारा नहीं है।

इसी वजह से विज्ञानी उनकी तलाश में थे। वो धरती से लाखों करोड़ों किमी दूर इन परग्रहियों को खोजा करते थे, जबकि उनको ये कामयाबी धरती के बहुत पास ही मिल गई है। जी हां वैज्ञानिकों को एलियंस बहुत दूर नहीं बल्कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के पास ही मिली है।

इस रूप में नजर आए एलियंस

वैज्ञानिकों को जो एलियंस मिले हैं वो बैक्टीरिया के रूप में हैं। ये रॉड के आकार के हैं और इनके तीन नए वैरियंट पाए गए हैं जो धरती के नहीं हैं। इनको एलियंस कहने की वजह भी यही है क्योंकि धरती के बाहर कहीं भी जीवन पाया जाता है उनको एलियंस कहकर ही पुकारा जाता है।

नासा के मुताबिक ये एलियंस बैक्टीरिया 250 मील की ऊंचाई पर हैं और पूरे दिन में 15 बार धरती के चक्कर भी लगा लेते हैं। अब नासा के वैज्ञानिक इनको धरती पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। उनका मकसद इन बैक्टीरिया का ज्यादा अध्ययन करना है। ये परग्रही चलने में भी सक्षम हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि सूक्ष्म जीव मंगल ग्रह पर आबादी बढ़ाने में भी सहायता कर सकते हैं।

लगातार जारी है दूसरी विकसित सभ्यता की खोज

इन सूक्ष्मजीवों के मिलने से इतना तो साफ हो गया है कि धरती ही अकेला ऐसा ग्रह नहीं है जहां पर जीवन मौजूद है। इसके अलावा भी कई दूसरे ग्रहों पर कोई विकसित सभ्यता फल-फूल रही होगी। वैज्ञानिक इसके लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। इंसानों की तरह किसी दूसरे ग्रह पर भी जीवन हो सकता है। उनकी सभ्यता हमसे बहुत एडवांस भी हो सकती है या वो अभी आदिमानव काल में भी हो सकते हैं।

दिवंगत वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिन्स ने तो यहां तक कह दिया था कि हो सकता है कि एलियंस की सभ्यता इतनी एडवांस हो कि उसने समय में यात्रा करना तक सीख लिया है। उनका कहना था कि हो सकता है कि वो इतने उन्नत विज्ञान वाले हों जिन्होंने सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह से इस्तेमाल करने में भी कामयाबी पा ली हो। वहीं वैज्ञानिक आइंस्टीन ने भी एलियंस की मौजूदगी को नकारा नहीं है। उनका भी कहना था कि हम धरती पर अकेले नहीं है।

Back to top button