समाचार

अपने कुकर्मों की वजह से शख्स को हो गया था एड्स, पत्नी से बदला लेने के लिए की बेहद गंदी हरकत

बदलें की भावना बहुत ही बुरी होती है। इस बदले के चक्कर में इंसान इस हद तक गिर जाता है कि इंसानियत भी भूल जाता है। अब कर्नाटक का यह हैरान कर देने वाला मामला ही ले लीजिए। यहां एक HIV पॉजिटिव पति ने अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए उससे असुरक्षित यौन संबंध (बिना कंडोम) बना लिए।

शादी के बाद पति निकला HIV पॉजिटिव

आरोपी पति पेशे से कैब ड्राइवर है। वह HIV पॉजिटिव भी है। उसने साल 2015 में शादी की थी। 28 वर्षीय पीड़ित पत्नी का कहना है कि शादी के पहले उसे नहीं पता था कि उसका पति HIV पॉजिटिव है। हालांकि बाद में पति ने उसे अपने साथ रहने के लिए किसी तरह मना लिया।

अब दोनों आपस में कंडोम के साथ संबंध भी बनाते थे। महिला करीब 6 साल तक अपने HIV पॉजिटिव पति के साथ रही। इस दौरान वह लगातार अपना HIV टेस्ट कराती रहीं कि कहीं वह भी संक्रमित न हो जाए।

अवैध संबंध के चलते पत्नी ने तोड़ना चाहा रिश्ता

फिर एक दिन उसका पति किसी और महिला को घर ले आया। उसने उसके साथ भी संबंध बनाए। जब पत्नी को इस बात की भनक लगी तो उसने पति से रिश्ता तोड़ना चाहा। वह अलग रहने लगी। हालांकि इस बात से पति नाराज हो गया। उसने पत्नी से बदला लेने की ठान ली। फिर एक दिन वह अपनी पत्नी को बहला फुसलाकर दोस्त के घर ले गया।

बदला लेने के लिए पति ने बनाए असुरक्षित संबंध

पति ने दोस्त के घर पत्नी को ड्रग्स दिए और उसके साथ असुरक्षित संबंध बनाए। अब परेशान पत्नी ने अपना HIV टेस्ट कराया है। वह रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। वहीं उसने पति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर दिया। अब कर्नाटक पुलिस HIV पॉजिटिव पति की तलाश कर रही है। वह अभी फरार है।

पुलिस करवा रही महिला की काउंसलिंग

पुलिस ने ये भी बताया कि पति ने जानबूझकर पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाए। वह उससे संबंध तोड़ने का बदला लेना चाहता था। बसवनगुडी महिला पुलिस स्टेशन ने महिला की हेल्प करने के लिए उसे वनिता सहायवानी (महिला हेल्पलाइन) की कर्मचारियों की ओर से काउंसलिंग देने का फैसला भी लिया।

यह पूरा मामला बेहद हैरान करने वाला है। ये काफी दुखद है कि लोग बदले की आग में इस हद तक गिर जाते हैं कि सामने वाले की लाइफ भी बर्बाद कर देते हैं। अब ये क्लियर नहीं है कि महिला की HIV टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली या नेगेटिव।

Back to top button