दिलचस्प

1000 ‘गर्लफ्रेंड्स’ का अकेला ‘बॉयफ्रेंड’, घर में रखता था 69000 गर्भनिरोधक गोलियां, वाह रे ज़िन्दगी!

आपने एक या दो गर्लफ्रैंड के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि किसी मर्द की 1000 गर्लफ्रैंड भी हो सकती हैं। अघर आपको यकीन नहीं होता तो हम आपको रूबरू करवाते हैं उस शख्स से जिसकी एक दो या 10 नहीं बल्कि एक हजार गर्लफ्रैंड थीं। जी हां ये सच भी उसने खुद ही कोर्ट के सामने बयां किया था। कोर्ट ने इस आदमी को 1075 साल की सजा सुनाई है यानि अब वो मरते दम तक जेल की सलाखों के पीछे ही रहेगा। आखिर कौन है ये आदमी और कोर्ट ने इसको हजार साल की सजा क्यों सुना दी, आइए हम खबर में जानते हैं।

तुर्की का रहने वाला है आरोपी

एक हजार गर्लफ्रैंड का अकेला बॉयफ्रैंड तुर्की का रहने वाला है। इसका नाम अदनान ओकतार है और ये मुस्लिम पंथ का बड़ा नेता माना जाता है। वो इस्ताबुंल में रहता है। तुर्की का ये आरोपी एक रचनाकार है। वो बड़े-बड़े उपदेश दिया करता था। अदनान डार्विन के विकासवादी सिद्धांत को सिरे से नकारता था और अपना अलग ही सिद्धांत पेश करता था। वो हारुन याह्या के कलम नाम के तहत ‘द एटलस ऑफ क्रिएशन’ नाम की एक किताब भी लिख चुका है जो 770 पेजों की है।

कम कपड़े पहनी महिलाओं से घिरा रहता था अदनान

अदनान रूढ़िवादी इस्लामिक उपदेश दिया करता था। हैरानी की बात ये है कि इन उपदेशों को वो अक्सर कम कपड़े पहनी महिलाओं से घिरा रहते हुए देता था। वो अक्सर टीवी शो में उपदेश दिया करता था और कट्टरपंथी मत को फैलाया करता था। इतना ही नहीं अदनान लड़कियों के साथ इसी शो में डांस भी किया करता था। वो महिलाओं को उनके नाम से नहीं बल्कि बिल्ली कहकर बुलाता था। सबसे बड़ी बात है कि अदनान को मानने वाले लोगों की तादाद भी बड़ी संख्या में थी।

इन मामलों में हुई अदनान को 1075 साल की सजा

अदनान के ऊपर 10 अलग-अलग आरोप लगे थे। उनके ऊपर साल 2018 में मुकदमा दर्ज हुआ था। अपराधों की बात करें तो उनके खिलाफ गिरोह बनाकर अपराध करने से लेकर नाबालिगों का यौन शोषण करने, सैन्य जासूसी तक का आरोप लगा था। करीब 236 आरोपियों पर मामला चलाया गया और इनमें से 78 लोग गिरफ्तार किए गए जो अदनान को मानने वाले थे।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान ही अदनान ने कबूला था कि उनकी 1000 गर्लफ्रैंड हैं। वहीं जब उनके घर पर छापा मारा गया था तो वहां से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां मिली थीं। गोलियों के बारे में अदनान का कहना था कि ये गोलियां वो त्वचा से जुड़े रोगों और मासिक धर्म की समस्याओं के इलाज के लिए इस्तेमाल करता था। उसके खिलाफ लगे आरोप सही पाए गए तो कोर्ट ने जनवरी में उसको 1075 सालों की सजा सुना दी।

महिलाओं की जबरन प्लास्टिक सर्जरी करवाता था

अदनान पर एक और गंभीर आरोप है। वो महिलाओं का यौन शोषण ही नहीं करता था बल्कि जबरन उनकी प्लास्टिक सर्जरी करवाया करता था। उसके साथ रहने वाली सभी महिलाओं की उसने प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। हालांकि उसके डर की वजह से महिलाएं चुप ही रहती थीं और उसका विरोध करने ही हिम्मन नहीं कर पाती थीं।

अब महिलाएं उसका सच बताने की हिम्मत जुटा रही हैं। अदनान का शिकार हुई एक महिला ने बताया कि वो उस समय 16 साल की थी जब उसका यौन शोषण हुआ था। वहीं 20 साल में बिना एनेस्थिसिया के राइनोप्लास्टी की गई थी जिसका दर्द वो आज भी नहीं भूल सकती है। महिला ने बताया कि राइनोप्लास्टी के लिए उसकी नाक पर छेनी और हथौड़े से वार किया गया था।

Back to top button