समाचार

100 साल के दादा की पोते-पोतियों ने करा दी शादी, धूमधाम से निकाली बारात, जाने क्यों?

100 साल के दादा दूल्हा बन गए। 90 साल की दादी भी सजधज कर दुल्हन बन गई। फिर दोनों का बाना पूरे गाँव में निकला। इनकी दोबारा शादी करवाई गई। गले में नोटों की माला पहनाई गई। यहां तक कि पूरे गाँव को स्वादिष्ट दावत भी दी गई।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस उम्र में दोनों ने दोबारा क्यों शादी रचाई? दरअसल ये शादी इनके पोते-पोतियों ने प्लान की थी। इसके पीछे एक खास वजह थी। जब आप इस वजह को जानेंगे तो आप भी कहेंगे कि भगवान सबको ऐसे पोते-पोतियां दे।

100वें जन्मदिन पर दूल्हा बने दादा

दरअसल ये अनोखी शादी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सुदूर गांव में देखने को मिली। यहां विश्वनवाथ सरकार नाम के बुजुर्ग व्यक्ति हाल ही में 100 साल के हुए थे। उनके 100वें जन्मदिन पर पोते पोतियों ने उनकी धूमधाम से बारात ही निकाल दी। ऐसा उन्होंने दादा के 100वें जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए किया।

90 साल की पत्नी से दोबारा रचाई शादी

विश्वनवाथ सरकार ने 1953 में सुरोधवानी सरकार से शादी रचाई थी। उनकी पत्नी वर्तमान में 90 साल की हैं। बुजुर्ग दंपति के 6 बच्चे और 23 पोते पोतियां हैं। जब इन सभी को पता चला कि दादा जी 100 साल के हो गए हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ऐसे में उन्होंने दादा के बर्थडे पर उनकी दोबारा शादी करने की योजना बनाई।

धूमधाम से निकली बारात

दुल्हन बने दादा दादी जब गाँव की सड़कों पर निकले तो लोग उन्हें हैरतभरी नजरों से देखते रहे। इस शादी में पूरे गाँव को न्योता दिया गया था। बारात में पटाखों की लड़ियाँ लगाकर खुशियां मनाई गई। वहीं पोते पोतियों ने अपने दादा दादी की शादी में खूब डांस भी किया।

लोग कर रहे तारीफ

इस शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसने भी ये शादी देखी वह खुश हो गया। लोग पोते पोतियों की तरीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनका कहना है कि काश सभी के घरवाले अपने बड़े बुजुर्गों से इतना प्यार करते, उन्हें खुश करने के लिए इतने जतन करते। ये सच में बहुत अच्छा कृत्य था।

शादी में एन्जॉय करते दिखे दादा-दादी

यह अनोखी शादी गाँव में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी में विश्वनवाथ सरकार और उनकी पत्नी सुरोधवानी सरकार बड़े खुश नजर आए। दोनों की शादी की पुरानी यादें ताजा हो गई। उन्होंने अपनी शादी को बहुत एन्जॉय किया। पोते पोतियों का ऐसा प्यार देख उनकी आंखें भर आई। उनका कहना है कि वे इस दिन को कभी नहीं भूल पाएंगे।

Back to top button