विशेष

गरीब परिवार में पैदा हुए थे ये 6 क्रिकेटर्स, मेहनत कर खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य

कहते हैं बॉलीवुड सितारों के बाद क्रिकेटर्स के पास बहुत धन दौलत होती है। ये क्रिकेट खेल करोड़ों में कमाई करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ क्रिकेटर्स ऐसे भी हैं जो एक जमाने में बेहद गरीब हुआ करते थे। इन्होंने अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है। आज हम इन्हों के संघर्ष के दिनों पर चर्चा करेंगे।

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह की गिनती टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों में होती है। वे वर्तमान में क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब उनके पास खुद के जूते और टी-शर्ट खरीदने तक के पैसे नहीं होते थे। अपने संघर्ष के दिनों में जसप्रीत ने हार नहीं मानी और मेहनत कर आज एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। अब उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है।

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के धुरंधर गेंदबाज हैं। उनका जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। पिता पेट पालने के लिए रिक्शा चलाते थे। पिता का सपना था कि बेटा क्रिकेटेर बने। इसके लिए सक्षम न होने के बावजूद उन्होंने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। सिराज ने भी पिता की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने दिया। उन्होंने मेहनत कर पिता का बेटे को क्रिकेटर के रूप में देखने का सपना पूरा किया।

क्रुणाल और हार्दिक पांड्या

हार्दिक और क्रुणाल पांड्या, ये दोनों भाई आज किर्केट की दिया में बड़ा नाम है। इनकी गिनती दुनिया के सबसे अच्छे आलराउंडर्स में होती है। दोनों की वर्तमान कमाई करोड़ों में है। वे आलीशान लाइफ जीते हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इन्होंने गरीबी के दिन देखे थे। इनका परिवार बेहद गरीब हुआ करता था। लेकिन दोनों भाइयों ने अपनी मेहनत से परिवार की किस्मत पलट दी।

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा को विश्व का सबसे अच्छा ऑलराउंडर माना जाता है। वे बेहद रॉयल लाइफ जीते हैं। उनके पास करोड़ों का बंगला और लाखों की गाड़ियां है। उनके शौक भी बड़े हैं। लेकिन एक जमाने में वे भी गरीब हुआ करते थे। उनके पिता एक गार्ड की नौकरी करते थे, वहीं मां एक नर्स थी। जडेजा ने मेहनत कर खुद अपना करियर बनाया है।

एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान हैं। क्रिकेट की दुनिया में वे बेहद बड़ा नाम हैं। उनकी कमाई करोड़ों में है। हालांकि धोनी भी एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। टीम इंडिया में आने के पूर्व वह रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी करते थे। लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों रुपए ही नहीं बल्कि करोड़ों फैंस का दिल भी जीत लिया है।

टी नटराजन

टी नटराजन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हैं। इनका परिवार भी बहुत गरीब था। नटराजन के पिता बहुत गरीब थे। उनके 5 बच्चे थे जिन्हें पालने के उनके पास पैसे तक नहीं थे। हालांकि नटराजन ने अपना भाग्य बदलने के लिए खूब मेहनत की। फिर उन्हें आईपीएल में डेब्यू का मौका मिला और उनकी मेहनत रंग लाई।

Back to top button