विशेष

प्रभास इंजीनियर तो अल्लू हैं बीबीए, जानें कितना पढ़े लिखे हैं टॉलीवुड के एक्शन हीरो

फिल्मी दुनिया में इन दिनों टॉलीवुड के एक्शन हीरोज का जलवा चल रहा है। उनकी फिल्में हिन्दी में डब होकर आ रही हैं और हिन्दी भाषी लोगों के बीच धमाल मचा रही है। बाहुबली हो या केजीएफ या फिर पुष्पा, ऐसी न जाने कितनी फिल्मों के लोग दीवाने हो चुके हैं। साउथ के सुपर स्टार भी अब हिन्दी क्षेत्रों को पसंद आने लगे हैं।

हालांकि उनके बारे में लोगों को जानकारी थोड़ी कम जरूर है। खासकर जब टॉलीवुड के सुपर स्टार्स की पढ़ाई की बात हो, तो दर्शकों को ज्यादा जानकारी नहीं होती है। चलिए आप लोगों की इस समस्या को हम दूर कर देते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा साउथ स्टार कितना पढ़े-लिखे हैं।

बाहुबली फेम प्रभास हैं इंजीनियर

टॉलीवुड हीरोज का जिक्र आते ही सबसे पहले जो नाम सामने आता है वो प्रभास का है। उनकी बाहुबली फिल्म ने ऐसा तहलका मचाया कि पूरे देश में उनकी फैन फॉलोइंग ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रभास हैदराबाद के रहने वाले हैं और अबतक कुंवारे हैं। उनकी पढ़ाई की बात करें तो वो इंजीनियर हैं। जी हां उन्होंने हैदराबाद के चैतन्य कॉलेज से बी टेक की पढ़ाई की है। इसके बाद वो फिल्मी दुनिया में आ गए। प्रभास हर एक फिल्म का करीब 80 से 100 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

पुष्पा के अल्लू भी हैं बीबीए

हाल के दिनों में जिस फिल्म ने धमाल मचाया हुआ है वो अल्लू अर्जुन की “पुष्पा” है। इस फिल्म में उन्होंने ऐसा अभिनय किया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म के गीत हों या डायलॉग, लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। वैसे अल्लू भी कम पढ़े-लिखे नहीं हैं। उन्होंने मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की हुई है। अल्लू ने भी हैदराबाद से ही पढ़ाई की है। उन्होंने यहां के एमएसआर कॉलेज से बीबीए किया है। इसके बाद वो भी अभिनय की दुनिया में आ गए। अल्लू बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं।

केजीएफ के यश 12वीं पास

कुछ साल पहले केजीएफ फिल्म ने भी लोगों के बीच खासी पहचान बना ली थी। इस फिल्म के लीड रोल में सुपर स्टार यश थे। उनको इस फिल्म से काफी नाम मिला था। हालांकि यश को ज्यादा पढ़ाई का मौका नहीं मिला। उन्होंने मैसूर से बस 12वीं तक ही पढ़ाई की है। इसके बाद वो बेंगलूरू आ गए और एक्टिंग करने लगे और उनकी गिनती सुपर स्टार्स में होती है।

धनुष और महेश हैं ग्रेजुएट

अभिनेता धनुष भी साउथ के साथ हिन्दी फिल्मों में अपनी अलग पहचान रखते हैं। धनुष की बात करें तो उन्होंने ग्रेजुएशन किया है। वो चेन्नई से 12वीं पास हैं लेकिन उनके पिता की इच्छा थी कि वो फिल्मों में काम करें, इस वजह से उन्होंने फिल्मों को करियर बना लिया। लेकिन उन्होंने बाद में बीसीए किया। उनका हाल ही में रजनीकांत की बेटी के साथ तलाक हुआ है।

वहीं महेश बाबू की फैन फॉलोइंग भी कम नहीं है। उनके नाम भी कई हिट फिल्में हैं। उन्होंने चेन्नई के लोयोला कॉलेज से बी कॉम की पढ़ाई की है। इसके बाद वो एक्टिंग सीखने लग गए और हीरो बन गए।

Back to top button