विशेष

इन तीन महिला नेताओं की खूबसूरती के आगे फीकी हैं हीरोइनें, दूसरी तो मेकअप तक नहीं करती

अगर खूबसूरती की बात हो तो हमारे दिमाग में हमेशा बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के नाम आते हैं। उनकी सुंदरता के बारे में ही हम सोचते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि देश में ऐसी महिला नेता भी हैं जिनकी खूबसूरती के आगे बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हीरोइनें भी पानी भरती नजर आती हैं। हम आपको आज तीन ऐसी महिला नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद सुंदर हैं।

नवनीत राणा

पांच खूबसूरत नेताओं की लिस्ट में पहला नाम सांसद नवनीत राणा का है। नवनीत राणा राजनीति में काफी सक्रिय रहती हैं। वो महाराष्ट्र में राजनीति करती हैं। उनकी शादी हो चुकी है और उनके पति भी नेता हैं। नवनीत राणा की खूबसूरती किसी हीरोइन से कम नहीं लगती है। वो साल 2019 में सांसद बनी थीं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के आनंद राव को 36 हजार वोटों से मात दी थी।

नवनीत का जन्म 1986 में मुंबई में हुआ था। शुरुआत में उन्होंने अभिनय की ओर रुख किया था लेकिन बाद में वो राजनीति में आ गई। उनकी शादी रवि राणा से हुई है जो खुद भी राजनीति में सक्रिय हैं। मूल रूप से पंजाब की रहने वाली नवनीत के पिता सेना में अधिकारी थे।

डिंपल यादव

सुंदर नेताओं की लिस्ट में दूसरा नाम डिंपल यादव का है। डिंपल यादव उत्तर प्रदेश में राजनीति करती हैं और उनके पति समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं। डिंपल यादव कन्नौज सीट से सांसद रह चुकी हैं। उनकी खूबसूरती भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहती है। डिंपल यादव और अखिलेश ने लव मैरिज की है। वो बेहद सादगी से अपने परिवार के बीच रहती हैं। इतना ही नहीं वो अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेकअप तक नहीं करती हैं।

डिंपल वैसे तो राजनीति में कम सक्रिय रहती हैं और अपना घर ही संभालती हैं। हालांकि जैसे ही चुनाव नजदीक आते हैं तो वो समाजवादी पार्टी और अपने पति अखिलेश की मदद करने घर से निकलती है। वो चुनाव प्रचार की बागडोर अपने हाथों में ले लेती हैं।

नुसरत जहां

पश्चिम बंगाल में राजनीति करने वाली नुसरत जहां इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने बशीरहाट सीट से इलेक्शन लड़ा था। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के टिकट से लड़कर जीत भी दर्ज की थी। नुसरत अभिनेत्री भी रह चुकी हैं और राजनीति में भी सक्रिय रहती हैं। उनकी सुंदरता को भी लोग बेहद सराहते हैं।

उनका जन्म साल 1990 में कोलकाता में हुआ था। उन्होंने साल 2019 में ही बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन तक चल नहीं सकी और दोनों का तलाक हो गया। फिलहाल वो अपने बच्चे के साथ रहती हैं और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। उनको अक्सर संसद की कार्यवाही में भाग लेते भी देखा जा सकता है।

Back to top button