बॉलीवुड

छोटी बहन के कंधे पर हाथ रखकर हंस रही ये बच्ची बन गई है बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, क्या आप पहचान पाए?

बॉलीवुड की दुनिया में कब किसका सिक्का जम जाए, कहा नहीं जा सकता है। बचपन में किसी ने सोचा भी नहीं होता है कि वो आगे चलकर बॉलीवुड पर राज करेगा। अब इस बच्ची को ही ले लीजिए, सालों पहले जब वो छोटी सी थी तो उसने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन वो फिल्मी दुनिया में इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लेगी कि उसकी एक झलक पाने के लिए उसके फैन्स बेताब रहेंगे।

अगर आप भी फिल्मी दुनिया के शौकीन हैं तो क्या आप पहचान पा रहे हैं कि ये बच्ची जो अपनी छोटी बहन के कंधे पर हाथ रखकर हंस रही है, वो आखिर कौन है। अगर आप नहीं पहचान सके तो चलिए हम आपको बताते हैं कि बॉलीवुड की ये टॉप एक्ट्रेस आखिर कौन है और इस मुकाम तक वो कैसे पहुंची।

दीपिका पादुकोण(DEEPIKA PADOKONE) हैं वो बच्ची

लाल रंग के कपड़े में बैठी अपनी बहन के कंधे पर हाथ रखकर जो बच्ची बैठी है, वो कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण हैं। जी हां ये दीपिका के ही बचपन की फोटो है जिसमें उन्होंने अपनी बहन के साथ फोटो खिंचवाई थी। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है और उनके फैन्स भी अपनी फेवरिट हीरोइन को देखकर प्यार बरसा रहे हैं।

डेनमार्क में जन्मी हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर की रहने वाली हैं। फिलहाल वो मुंबई में रहती हैं लेकिन उनका जन्म डेनमार्क के कोपेनहेगन शहर में साल 1985 को हुआ था। वो 36 साल की हैं और उन्होंने लंबी कदकाठी की वजह से मॉडलिंग को अपना करियर चुना था। धीरे-धीरे उनको सफलता मिलती गई और उन्होंने साल 2006 में कन्नड़ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और उनको हिन्दी फिल्मों में भी सफलता मिलती गई।

रणवीर सिंह से की है शादी

दीपिका के पिता की बात करें तो वो मशहूर बेडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण हैं। वहीं उन्होंने फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह(RANVEER SINGH) से साल 2018 में विवाह किया था। तब से दोनों साथ ही रहते हैं और एक-दूसरे को बेहद प्यार भी करते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की जोड़ी बेहद हिट है। खासकर रणवीर सिंह तो दीपिका के साथ अपनी फोटो अक्सर शेयर करते रहते हैं। दीपिका और रणवीर की मुलाकात कुछ साल पहले फिल्म के सेट पर हुई थी। इसी के बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने साथ जीवन जीने का फैसला भी कर लिया।

हॉलीवुड में भी कर चुकी है काम

दीपिका के फिल्मी करियर की बात करें तो उनकी झोली में कई हिट फिल्में हैं। इनमें ओम शांति ओम की बात करें या बाजी राव मस्तानी, या फिर रामलीला फिल्म की, सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुई और दीपिका को बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों की लिस्ट में एंट्री मिल गई। आपको बता दें कि दीपिका हॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुकी है। हॉलीवुड में भी उनके काम की बहुत सराहना हुई थी। दीपिका के पास इस समय भी बॉलीवुड में बड़े बजट की कई फिल्म हैं। उन्होंने बड़े-बड़े बॉलीवुड कलाकारों के साथ काम भी किया हुआ है।

Back to top button