बॉलीवुड

छोटे ब्लाउज में अंबानी की शादी में जा पहुंची थी प्रियंका चोपड़ा, होने वाली दुल्हन को कर दिया था फेल

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड से हॉलिवुड तक अपने हुनर का जलवा दिखा चुकी है। प्रियंका के अभिनय के अलावा उनके फैशन सेंस की भी तारीफ होती रहती है। प्रियंका भले अब विदेश में रह रही हो, लेकिन वह भारत आती जाती रहती है। खासकर जब भी अंबानी परिवार में कोई कार्यक्रम होता है तो वह जरूर जाती हैं।

अंबानी परिवार की खास है प्रियंका चोपड़ा

दरअसल ईशा अंबानी और प्रियंका चोपड़ा आपस में गहरे दोस्त हैं। दोनों की आपस में बहुत बनती है। जब प्रियंका की शादी हुई थी तो पूरा अंबानी परिवार इसमें शरीक हुआ था। वहीं आकाश अंबानी की शादी में भी प्रियंका आई थी। हालांकि इस शादी में वे इतना बनठन कर आई कि अंबानी परिवार की होने वाली दुल्हन भी फीकी लगने लगी थी।

आकाश-श्लोका की मेहंदी में आई थी

बात 2019 की है। तब आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की मेहंदी का फंक्शन था। इसमें प्रियंका ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट में नजर आई थी। ये आउटफिट प्रियंका को एक अलग ही मॉडर्न टच दे रहा था।

साड़ी पहन पार्टी में लगाई आग

इस भव्य शादी के समारोह में प्रियंका चोपड़ा भारत के महशूर फैशन डिज़ाइनर तरुण तहिलियानी के ब्राइडल कलेक्शन की लाइलैक कलर की एक हैंडमेड साड़ी पहनकर आई थी। इस साड़ी में प्रियंका की सुंदरता उभर कर सामने आ रही थी।

हेंडमेड थी पूरी साड़ी

प्रियंका के इस ऑउटफिट में सबकुछ हाथ से किया काम था। इसमें फूलों को ग्लास बीड्स और रेशम के धागों से रेडी किया गया था। वहीं साड़ी की हेमलाइन में चांद कट डिज़ाइन इस आउटफिट की सुंदरता और बढ़ा रहा था।

ब्लाउज ने लूटी महफिल

साड़ी के ऊपर प्रियंका ने मैचिंग ब्लाउज पहन रखा था। इसमें शोल्डर एरिया पर बीड्स के साथ लटकन लगी थी। वहीं चोली में डीप प्लंजिंग नेकलाइन थी। इसकी बैक में वही डिटेलिंग के साथ टीजिंग इफेक्ट क्रिएट किया गया था। ब्लाउज शॉर्ट लेंथ पैटर्न का था। इसे प्रियंका ने अपने पल्लू की सहायता से कवरअप कर लिया था।

ऐसा था मेकअप और जूलरी

पेस्टल शेड वाली इस साड़ी पर प्रियंका ने डेलिकेट डिजाइन की डायमंड जूलरी कैरी की थी। उनके कान में शोल्डर डस्टर लेंथ के इयरिंग्स थे। इसके साथ एक हाथ में ब्रासलेट भी था। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक पर सटल मेकअप किया था। वहीं उनके बाल खुले थे।

होने वाल दुल्हन को भी कर दिया था फीका

इस पूरे ऑउटफिट में प्रियंका गजब की सुंदर लग रही थी। आलम ये था कि पार्टी में होने वाली दुल्हन यानि श्लोका मेहता का लुक भी प्रियंका के आगे फीका लगने लगा था। उन्होंने खूबसूरती में दुल्हन को भी पीछे छोड़ दिया था।

Back to top button