दिलचस्प

केक में गन्दी चीज़ मिलाकर अपने स्कूल के बच्चों को खिला देती थी टीचर, सालों बाद खुला राज

दुनिया में अजीबो-गरीब मामले सामने आते हैं जिनपर यकीन करना ही मुश्किल हो जाता है। टीचर और स्टूडेंट के रिश्तों की बात करें तो वो समाज का भरोसेमंद रिश्ता माना जाता है। हालांकि कई बार ये रिश्ता कलंकित भी हो जाता है। कुछ ऐसा ही वाक्या सामने आया अमेरिका में जहां एक स्कूल टीचर ने ऐसी हरकत कर दी जिसके बारे में आप सोचकर ही हैरान हो जाएंगे कि कोई महिला टीचर अपने स्टूडेंट्स के साथ ऐसा भी कर सकती है। जी हां महिला टीचर अपने पति के स्पर्म को केक में मिलाकर अपने स्कूल के बच्चों को खिला देती थी। इस घिनौनी हरकत का जब खुलासा हुआ तो क्या हुआ, आइए जानते हैं।

अमेरिका के लुसियाना का मामला

स्कूल टीचर की ये घिनौनी हरकत अमेरिका में सामने आई। यहां के लुसियाना शहर में रहने वाली महिला जिसका नाम सिंथिया पर्किंस है, वो अमेरिका के स्कूल में पढ़ाया करती थी। यहां पर उसने ऐसी हरकत कर डाली जिसका खुलासा होते ही पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। सिंथिया स्कूल में पढ़ाने तो जाती थी लेकिन उसके मन में कुछ और ही चला करता था।

दिमागी रूप से कुंठित सिंथिया वहां स्कूली बच्चों को ऐसी चीज खिला देती थी जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं कि कोई टीचर ऐसा भी कर सकती है। वो बच्चों को केक खिलाती थी जिसमें वो अपने पति का स्पर्म मिला देती थी। वो ऐसा क्यों करती थी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है।

पति को पता लगा तो दे दिया तलाक

सिंथिया की इस घिनौनी हरकत का जल्द ही खुलासा हो गया। वो सिर्फ पति के स्पर्म वाला केक ही बच्चों को नहीं खिलाती थी बल्कि बच्चों का यौन शोषण भी किया करती थी। इतना ही नहीं वो बच्चों का अश्लील वीडियो तक बनाती थी। हालांकि उसकी ये करतूत ज्यादा दिनों तक छिप नहीं सकी और मामले का खुलासा हो गया। गंभीर अपराध की जानकारी होते ही पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

उसके खिलाफ लगे सभी आरोप सही पाए गए और कोर्ट में तीन साल चली सुनवाई के बाद उसको दो अलग-अलग मामलों में सजा हुई। स्पर्म केस में उसको एक साल की कैद तो यौन शोषण मामले में उसको 40 साल की कैद की सजा कोर्ट की ओर से सुनाई गई। वहीं उसके पति को जब ये करतूत पता लगी तो वो भी हैरान हो गए। वो पुलिस में अधिकारी थे। उन्होंने इस हरकत के बाद सिंथिया को तलाक दे दिया।

Back to top button