स्वास्थ्य

सावधान! कहीं अंडों के साथ आप भी तो नहीं खा रहे ये चीजें, सेहत को हो जाएगा नुकसान

आजकल की भागदौड़ भरी जिन्दगी में खुद को फिट रखना बेहद मुश्किल हो गया है। अच्छा खाना न खाने की वजह से लोग बीमार पड़ते जा रहे हैं। ऐसे में हम चाहते हैं कि उन चीजों का सेवन करें जो कंपलीट फूड माने जाते हैं। जब भी कंपलीट फूड की बात आती है तो अंडों का जिक्र जरूर होता है।

egg

अंडे सुपर फूड माने जाते हैं क्योंकि इनमें न सिर्फ प्रोटीन बल्कि फैट से लेकर दूसरे कई तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अंडों के साथ आपको कुछ चीजों को कभी नहीं खाना चाहिए। उनको खाने से आपकी सेहत को बहुत नुकसान हो सकता है। चलिए जानते हैं आखिर वो चीजें कौन सी हैं।

अंडे के साथ चीनी का सेवन खतरनाक

अंडा एक सुपर फूड है लेकिन क्या आपको पता है कि इनको कभी भी चीनी के साथ नहीं खाना चाहिए। अगर आप भी जाने अनजाने अंडा और चीनी साथ खा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। इन दोनों का साथ में सेवन आपके शरीर में भयंकर एलर्जी कर सकता है। दोनों के लगातार सेवन से आपकी त्वचा में दाग हो सकते हैं जिनसे छुटकारा पाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में आप अंडों को उबालकर ही खाएं तभी आपको फायदा मिलेगा।

अंडे के साथ कभी भी न खाएं मछली

अगर आप मछली खाने के शौकीन हैं और इनको अंडों के साथ खाते हैं तो भी आपको सतर्क होने की जरूरत है। मछली के साथ अंडों का सेवन नुकसान दे सकता है। दोनों में ही प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है।

इस वजह से दोनों का एक साथ सेवन करने से आपको त्वचा संबंधी गंभीर रोग हो सकते हैं। इसलिए जहां तक संभव हो, आपको दोनों को एक साथ खाने से बचना चाहिए। इसलिए दोबारा आप मछली के साथ अंडों को खाने की सोचें तो इसके दुष्प्रभाव को जरूर ध्यान में रखें।

खट्टी चीजें भी अंडों के साथ न खाएं

अंडा खाने वाले चीनी, मछली के अलावा इसको खट्टी चीजों के साथ भी न खाया करें। ऐसा लगातार करने से आपको पेट से जुड़े रोग हो सकते हैं। आपका पेट दर्द बढ़ सकता है। इसलिए अंडा खाते वक्त आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। वहींं आपको अंडों के साथ सोया मिल्क का सेवन भी नहीं करना चाहिए। दोनों को एक साथ लेने से आपको त्वचा के रोग हो सकते हैं। इसलिए आप अंडों के साथ अगली बार खट्टी चीजों को दूर ही रखने की कोशिश करें ताकि आपको नुकसान न हो।

अंडे खाने के हैं कई फायदे

वैसे अगर आप अंडे के शौकीन हैं तो इसके कई फायदे भी हैं। खासकर अगर आप अंडों को उबालकर खाएं तो ये आपकी प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने में मदद करते हैं। वहीं कुछ लोग इसका पीला वाला हिस्सा निकालकर फेंक देते हैं जबकि ऐसा करना गलत है। इसकी वजह है उसमें मौजूद कई तरह के विटामिन और फैट जिनकी हमारे शरीर को जरूरत होती है। खासकर बच्चों को तो अंडों का पीला हिस्सा जिसको जर्दी भी कहा जाता है, जरूर देना चाहिए।

Back to top button