बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा नहीं ये हसीना थी निक जोनास का पहला प्यार, 14 की उम्र में किया था कांड

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की दुनिया तक अपनी धाक जमा चुकी मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भला कौन नहीं जानता। फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ साल 2018 में बड़ी धूमधाम से शादी रचाई थी। इस कपल ने 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में हिंदू और ईसाई रीति रिवाज से शादी की थी जिसमें कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी पहुंचे थे। इसके बाद इस कपल ने दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था जो भव्य तरीके से किया गया था। दोनों ही सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और अब यह दोनों एक बेटी के माता-पिता भी बन गए हैं।

priyanka chopra

बता दे प्रियंका और निक जोनास की शादी को लगभग 4 साल हो चुके हैं। इसी बीच इनकी तलाक की खबरें भी आ चुकी थी, हालांकि यह सिर्फ अफवाह मात्र निकली। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि, प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास पहले किसी और से प्यार करते थे।  इतना ही नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा से मिलने से पहले उनकी करीब 4 गर्लफ्रेंड रह चुकी थी। आइए जानते हैं कौन थी वह अभिनेत्रियां?

priyanka chopra

कहा जाता है कि जब निक जोनास स्कूल के दिनों में थे तब वह माइली साइरस नाम की एक लड़की को दिल दे बैठे थे। बता दें, माइली साइरस डिजनी स्टार अमेरिकन सिंगर के साथ-साथ एक मशहूर एक्ट्रेस भी है। यह निक जोनास का पहला प्यार था। एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2006 जून से लेकर साल 2007 दिसंबर तक यह दोनों एक दूसरे के साथ रहे। कहा जाता कि उस दौरान निक जोनास ही उम्र महज 14 साल ही थी। एक इंटरव्यू के दौरान निक जोनास ने खुलासा किया था कि वो पहली लड़की थी जिसको उन्होंने पहली बार किस किया था।

priyanka chopra

इसके बाद निक जोनास ने साल 2008 में सेलेना गोमेज को डेट किया। हालांकि कुछ दिनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2011 में यह अलग हो गए।

इसके बाद निक जोनास ऑस्ट्रेलियन गायिका डेल्टा गुडरेम को दिल दे बैठे। लेकिन इनका यह रिश्ता महज 10 महीने ही चला और साल 2012 में इनका ब्रेकअप हो गया।  कहा जाता है कि डेल्टा निक जोनास से करीब 8 साल बड़ी थी।

priyanka chopra

इन हसीनाओं को डेट करने के बाद साल 2013 में निक जोनास की मुलाकात निक्कू फैशन जगत की पॉपुलर मॉडल ओलिविया कल्पोसे हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर धीरे-धीरे उनका प्यार परवान चढ़ा। लेकिन 2 साल के बीच ही इनका रिश्ता टूट कर रह गया।

priyanka chopra

इसके बाद निक जोनस की जिंदगी में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री हुई जो उनकी पत्नी बनने में कामयाब रही। अमेरिका में एक इवेंट के दौरान निक और प्रियंका की मुलाकात हुई थी जिसके बाद इन दोनों ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और साल 2018 में शादी कर अपना घर बसा लिया।

priyanka chopra

Back to top button