विशेष

अल्लू अर्जुन न प्रभास , ये है साउथ फिल्मों का सबसे महंगा हीरो, फीस जानकर नहीं होगा यकीन

बॉलीवुड की फिल्मों का दबदबा अब लोगों के बीच कम होता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर साउथ सिनेमा यानि टॉलीवुड की फिल्मों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। पहले टॉलीवुड का जलवा सिर्फ दक्षिण भारत तक ही हुआ करता था लेकिन अब उत्तर भारत में इन फिल्मों का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। साउथ सुपर स्टार भी अब घर-घर पहचाने जाने लगे हैं। इनमें प्रभास हो या अल्लू अर्जुन, सब लोगों की पसंद बन गए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि साउथ का वो सुपर स्टार कौन है जो सबसे महंगा है। अगर आप प्रभास, अल्लू अर्जुन या फिर रजनीकांत सोच रहे हैं तो आप गलत हैं। हम आपको बताते हैं कि वो कौन है।

ये है वो सुपर स्टार जो प्रभास और अल्लू से ज्यादा लेता है फीस

बाहुबली फेम प्रभास हों या पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन, इन दोनों को फीस के मामले में पीछे छोड़ने वाले अभिनेता का नाम विजय है। इनका पूरा नाम जोसफ विजय चंद्रशेखर है। विजय की फिल्में सुपर हिट रहती हैं। इसी वजह से उन्होंने अपनी फीस में कुछ ही सालों में भारी भरकम इजाफा कर दिया।

पहले वो एक फिल्म का 15 करोड़ रुपए तक लेते थे लेकिन “बीस्ट” फिल्म के लिए उन्होंने 100 करोड़ रुपए चार्ज करना शुरू कर दिया था। अब उनकी फीस ही इतनी हो गई है। इसे पहले रजनीकांत ने एक फिल्म के लिए 90 करोड़ लिए थे।

इतनी है बाहुबली फेम प्रभास की फीस

विजय के बाद अगर किसी का नंबर आता है तो वो प्रभास हैं। अपनी बाहुबली फिल्म के माध्यम से घर-घर में पहचान बनाने वाले प्रभास भी विजय से थोड़ा ही पीछे हैं। वो भी एक फिल्म का 80 से 100 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। उन्होंने अपनी फीस में ये भारी भरकम इजाफा बाहुबली की सफलता के बाद किया है। इस फिल्म ने उनकी ब्रांड वेल्यू को काफी बढ़ा दिया है।

इसके साथ ही वो ब्रांड एंड्रोस्मेंट से लेकर निजी निवेश के जरिए भी अच्छी कमाई कर लेते हैं। उनकी ब्रांड वेल्यू की रफ्तार देखकर लगता है कि वो आने वाले समय में टॉलीवुड ही नहीं बल्कि भारत के सबसे महंगे अभिनेता बन जाएंगे। वहीं निजी जीवन की बात करें तो प्रभास अब तक कुंवारे हैं लेकिन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

एक फिल्म का इतना चार्ज करते हैं अल्लू अर्जुन

इन दिनों पुष्पा मूवी का खुमार देश के लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है। अपनी फिल्म के जरिए अल्लू अर्जुन लोगों के फेवरिट हीरो बनकर उभरे हैं। किसी भी फिल्म में अल्लू का होना मतबल सफलता की गारंटी माना जाता है। अगर उनकी फीस की बात करें तो वो भी विजय और प्रभास से बहुत पीछे नहीं हैं।

allu arjun

अल्लू एक फिल्म के लिए 70 से 80 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। उन्होंने भी अपनी फीस में भारी भरकम इजाफा पुष्पा फिल्म की सफलता के बाद किया है। आपको बता दें कि अल्लू को महंगी कारों का बहुत शौक है। उनके पास बड़े-बड़े ब्रांड की कई गाड़ियां मौजूद हैं। इतना ही नहीं वो 100 करोड़ी बंगले के भी मालिक हैं। उनकी पत्नी का नाम स्नेहा रेड्डी है जो हाउस वाइफ हैं। दोनों के दो बच्चे हैं।

Back to top button