बॉलीवुड

इधर अली करते रहे इंतजार, उधर दूसरे ब्वॉयफ्रेंड के साथ वेलेंटाइन डे मना रही थीं जैसमिन

खुद फोटो शेयर कर दिखाया कौन है उनका दूसरा ब्वॉयफ्रेंड

टीवी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों की जब भी बात होती है, कई नाम सामने आते हैं। इनमें जो नाम सबसे ऊपर आता है वो अली गोनी(ALI GONI) और जैसमिन भसीन(JASMIN BHASIN) का है। दोनों ही एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं। उनके फैंस भी दोनों की जोड़ी को देखना पसंद करते हैं और दोनों को साथ देखकर खुश भी होते हैं। हालांकि इस बीच एक फोटो ऐसी आई है जो उनके फैन्स को हैरान कर सकती है।

ये फोटो खुद जैसमिन ने शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने दूसरे ब्वॉयफ्रेंड के बारे में न सिर्फ बताया है बल्कि उसकी फोटो भी दुनिया को दिखाई है। उन्होंने बताया है कि दुबई में वो अपने इसी ब्वॉयफ्रेंड के साथ वेलेनटाइन डे मना रही थीं। आखिर कौन है जैसमिन भसीन का नया ब्वॉयफ्रेंड और क्या सचमुच अली से जैसमिन का ब्रेकअप हो गया है। अगर आप भी ये बात जानना चाहते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं।

बिग बॉस में परवान चढ़ा था प्यार

अली गोनी और जैसमिन भसीन दोनों ही टीवी जगत के जाने पहचाने नाम हैं। दोनों के बीच दोस्ती तो पहले से ही थी लेकिन उनका प्यार बिग बॉस शो में परवान चढ़ा था। दोनों ने एक दूसरे को इसी शो में अच्छे से जाना और समझा था। तबसे लेकर अब तक दोनों ही एक हिट कपल के रूप में दुनिया के सामने हैं। लोग भी दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।

28 जून 1990 को दिल्ली में जन्मी जैसमिन अभिनय के लिए मुंबई चली आई थीं। यहां उन्होंने वानम नाम की तमिल फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो नागिन सीरियल में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। वहीं अली की बात करें तो वो जैसमिन से एक साल छोटे हैं और उनका जन्म कश्मीर में 25 फरवरी साल 1991 को हुआ था। उन्होंने अपना करियर स्पलिट्सविला से शुरू किया था। इसके अलावा वो “ये हैं मोहब्बतें” में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं।

जानें कौन है जैसमिन का दूसरा ब्वॉयफ्रेंड

वैसे तो वेलेनटाइन डे जिसको प्यार का दिन भी माना जाता है, हर कपल इस दिन को साथ मनाना चाहता है लेकिन जैसमिन और अली इस दिन को साथ नहीं मना सके। इसकी वजह थी जैसमिन दुबई में थी और अली भारत में थे। हालांकि इस दौरान जैसमिन अपने दुबई वाले ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपना वेलेनटाइन डे सेलिब्रेट करती नजर आईं। इसकी फोटो भी उन्होंने शेयर की। अगर आप सोच रहे हैं कि अली और जैसमिन की जोड़ी टूट गई है तो चिंता न करें। दोनों की जोड़ी सलामत है।

जैसमिन ने वेलेनटाइन डे पर जिस ब्वॉयफ्रेंड की फोटो शेयर की, वो असल में एक चिम्पैंजी की स्टेच्यू थी। इस पर उन्होंने लिखा था “माई दुबई ब्वॉयफ्रेंड”। इसी फोटो को देखने के बाद उनके फैन्स हंसने लगे और उनके दूसरे ब्वॉयफ्रेंड की चर्चा होने लगी। हालांकि हकीकत में ये सिर्फ एक मजाक था जिसको जैसमिन ने अपने फैन्स के मनोरंजन के लिए किया था। अली गोनी और जैसमिन भसीन दोनों की हसीन जोड़ी सलामत है और दोनों अब भी एक साथ ही हैं।

Back to top button