बॉलीवुड

खुल गया रणवीर सिंह का बड़ा राज, रोज खाते हैं मर्दाना ताकत बढ़ाने वाली ये खास चीज

बॉलीवुड की दुनिया में फिट रहना बहुत जरूरी है। फिर वो चाहे हीरो हो या हीरोइन, सबको अपनी बॉडी को फिट रखना बहुत मायने रखता है। वहीं बात अगर बड़े अभिनेताओं की हो तो वो अपनी फिटनेस के लिए कुछ ज्यादा ही मशक्कत करते हैं। इन दिनों बॉलीवुड में जिन एक्टरों का डंका बज रहा है, उनमें रणवीर सिंह (RANVEER SINGH) का नाम सबसे ऊपर आता है।

ranveer singh and deepika padukone marriage pictures

उनकी बॉडी बेहद सधी हुई है और इसके लिए वो जिम भी जाते हैं और अपनी बेस्ट डाइट भी लेते हैं। वैसे क्या आपको पता है कि रणवीर सिंह नाश्ते में रोज मर्दाना ताकत बढ़ाने वाली एक चीज भी खा रहे हैं। इसका खुलासा खुद उन्होंने किया है। आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन सी चीज है जो मर्दाना ताकत बढ़ाने के काम आती है और जिसको ये एक्टर रोज खा रहा है।

अपनी बॉडी के लिए फेमस हैं रणवीर

रणवीर सिंह ने बहुत कम समय में ही फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग जगह बना ली है। उन्होंने कई हिट फिल्में देकर वो मुकाम हासिल कर लिया है, जो कम ही लोगों को नसीब होता है।

वैसे रणवीर अपने अभिनय के दम पर तो टिके ही रहते हैं लेकिन उनकी बॉडी भी कमाल की है। रणवीर की सधी हुई बॉडी के दीवाने उनके फैन्स भी हैं। वो खुद भी अपने फैन्स को निराश नहीं करते हैं और अपनी बॉडी हमेशा शेप में रखते हैं। इसके लिए वो जिम तो जाते ही हैं, साथ ही ऐसी डाइट लेते हैं जो उनको ऊर्जा से भरपूर रखती है। अभिनेता की डाइट भी बेहद खास है।

ये है वो खास चीज जो रोज खाते हैं रणवीर

रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव और पॉपुलर हैं। उनकी फैन्स फॉलोइंग इंस्टाग्राम में लाखों में है। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने चाहने वालों के लिए “आस्क मी एनीथिंग” होस्ट किया था। इस दौरान रणवीर से उनके फैन्स किसी भी तरह का कोई सवाल पूछ सकते थे।

जब इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि वो नाश्ते में क्या खाते हैं तो उनके जवाब ने बड़ा राज खोल दिया। एक्टर ने बताया कि वो नाश्ते में ओट्स, नट्स और चॉकलेट चिप्स खाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो शिलाजीत के लड्डू भी खाते हैं जिसमें अश्वगंधा और खजूर भी मिला होता है।

मर्दाना ताकत बढ़ाने के काम आता है शिलाजीत

रणवीर के शिलाजीत के रोज सेवन की बात पहली बार उनके फैन्स को पता लगी। आपको बता दें कि शिलाजीत एक जड़ी बूटी है जो उन लोगों के इलाज में काम आती है जिनको मर्दाना कमजोरी होती है। इसके अलावा शिलाजीत का सेवन शरीर में ऊर्जा बढ़ाने के लिए भी किया जाता है।

रणवीर भी काफी ऊर्जावान हैं और लगातार शूटिंग करने की वजह से उनको ज्यादा एनर्जी की जरूरत पड़ती है। इसी वजह से उनको शिलाजीत का सेवन काफी फायदेमंद होता होगा। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने हाल ही में 83 मूवी में काम किया था। अब वो ‘सर्कस’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘अन्नियन’ के रीमेक में नजर आएंगे।

Back to top button