दिलचस्प

एक साथ तीन बीवियों को धोखा दे रहा था पति, एक गलती ने कर दिया भंडाफोड़

किसी के पास रात में, किसी के पास दिन में तो किसी के साथ दोपहर में बिताता था वक़्त, 3 बीवियों के पति की ऐसी थी कहानी

कुछ साल पहले एक फिल्म आई थी। इसका नाम था “किस किसको प्यार करूं”। इस फिल्म में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने तीन शादियां की होती हैं और उन तीनों को मैनेज करने में उनके पसीने छूटते दिखाए गए हैं। हालांकि ये फिल्म हास्य के लिए बनी थी लेकिन झारखंड से कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

इस राज्य का एक युवक एक साथ तीन-तीन शादियां कर चुका था और तीनों ही बीवियों को मैनेज कर रहा था। किसी के साथ वो रात में समय बिताता तो किसी के साथ दिन में रहता था। इतना ही नहीं एक बीवी को उसने गांव में छोड़ रखा था। हालांकि उसकी चालबाजी छिप नहीं सकी और एक गलती ने उसकी करतूत का भंडाफो़ड कर दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

लड़कियों को फंसाकर करता था शादी

जिस युवक की हम बात कर रहे हैं वो गिरिडीह का रहने वाला है। यहां के घोडथंबा ओपी के मरपोका का निवासी सिकंदर विश्वकर्मा लड़कियों को फंसाकर शादी करता था और उनके साथ मौज करता था। वो पहले ही शादीशुदा था और उसकी पहली पत्नी बसंती मरकोपा गांव में रहती है। इससे सिकंदर को तीन बच्चे भी हैं।

सिकंदर दिल्ली में एक कंपनी में 15 साल से नौकरी करता था। यहीं पर काम करने वाली रजनी नाम की लड़की को उसने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसके बाद साल 2014 में उससे शादी कर ली थी। इसके बाद भी आशिक मिजाज सिकंदर का मन नहीं भरा तो उसने अंजलि नाम की एक और लड़की को फंसाकर साल 2020 में उससे भी विवाह रचा लिया। अंजलि मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है लेकिन वो भी दिल्ली में रहती है।

ऐसे हुआ सिकंदर की करतूत का भंडाफोड़

सिकंदर तीनों बीवियों को बड़ी चालाकी से मैनेज कर रहा था। अंजलि और रजनी दोनों दिल्ली में रहा करती थीं। इसलिए वो दोनों को शक न हो, इसलिए रोज उनको समय दिया करता था। कभी किसी को दिन में तो किसी को रात में पूरा समय देता था और फिर बहाना बनाकर गायब हो जाता था।

रोज मिलने की वजह से दोनों बीवियों को कोई शक ही नहीं होता था। वहीं तीसरी बीवी को तो अपने पति की इस करतूत की खबर तक नहीं थी। हालांकि सिकंदर का ये सच ज्यादा समय तक छिप नहीं सका।

हाल ही में वो अपना मोबाइल रजनी के पास भूल गया था। इस फोन की रिकॉर्डिंग रजनी ने सुन ली जिसमें वो अपनी तीसरी बीवी बसंती से बात कर रहा था। इसी के बाद रजनी अपने ससुराल पहुंच गई और वहां सिकंदर की सच्चाई जानकर उसके होश उड़ गए।

पूरे गांव में हो रही है सिकंदर की ही चर्चा

रजनी को ससुराल पहुंचने पर पता लगा कि जिस इंसान को वो अपना पति मानती थी, उसकी दो बीवियां और भी हैं। वहीं उसके तीन-तीन बच्चे भी हैं। घटना के खुलासे के बाद पूरे घर में हड़कंप मच गया। वहीं सिकंदर की इस करतूत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और हर ओर उसी की हरकत की चर्चा हो रही है।

कोई उसकी करतूत पर गुस्से में है तो कोई उसका मजाक भी उड़ा रहा है। वहीं पत्नी अब सिकंदर की धोखाधड़ी के खिलाफ पुलिस में जाने की बात कह रही है। दूसरी ओर महिला संगठनों ने भी सिकंदर के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।

Back to top button